विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पढ़ाई के दबाव और 'Reels' की लत ने ली जान? मुरादाबाद में फार्मासिस्ट के बेटे ने उठाया खौफनाक कदम

Updated: Sat, 21 Feb 2026 02:10 PM (IST)

मुरादाबाद के मूंढापांडे में एक फार्मासिस्ट के नौवीं कक्षा के बेटे ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। छात्र पढ़ाई में कमजोर था और मोबाइल पर रील्स देखने ...और पढ़ें

प्रतीकात्‍मक च‍ित्र

प्रतीकात्‍मक च‍ित्र

HighLights

  1. मूंढापांडे स्वास्थ्य केंद्र में तैनात फार्मासिस्ट के बेटा कक्षा नौ का था छात्र

  2. पढ़ाई में कमजोर होने के चलते अक्सर तनाव में रहता था छात्र

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। मूंढापांडे स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात फार्मासिस्ट के बेटे ने शुक्रवार शाम छह बजे सरकारी आवास में फंदे से लटककर जान दे दी। वह रामपुर के सेंटपाल स्कूल में कक्षा नौ का छात्र था। बताया कि पढ़ाई में कमजोर होने से वह हमेशा तनाव में रहता था। इस कारण ही उसने खुदकुशी की है। सूचना के बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंची। लेकिन, स्वजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।

उत्तराखंड के ऋषिकेश त्रिवेणी निवासी कुलदीप भारती मूंढापांडे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फार्मासिस्ट हैं। वह अपने परिवार के साथ अस्पताल में बने आवास में ही रहते हैं। परिवार में बड़ा बेटा जय सिंह इंजीनियर हैं और वह औरैया की कंपनी में नौकरी करते हैं। जबकि 15 वर्षीय बेटा रामपुर के सेंटपाल स्कूल में कक्षा नौ का छात्र था। जबकि तीसरा बेटा कक्षा छह का छात्र है।

बताया कि कक्षा नौ में पढ़ने वाला बेटा पढ़ाई में काफी कमजोर था। परिवार के लोग बार-बार उस पर पढ़ाई करने का दबाव बनाते थे। जबकि वह मोबाइल फोन में रील देखना अधिक पसंद करता था। वह स्कूल से आता तो अकेले में जाकर मोबाइल फोन देखने लगता था। उधर, पढ़ाई में कमजोर होने के चलते उसके साथी छात्र भी उसे चिढ़ाते थे। इस बात से भी वह आहत रहता था।

शुक्रवार शाम छात्र की मां अनीता देवी छोटे बेटे को ट्यूशन छोड़ने के लिए गई थीं। कक्षा नौ का छात्र घर पर अकेला था। उसी दौरान वह कमरे में जाकर फंदे से लटक गया। छोटे बेटे को छोड़कर मां लौटी तो बेटे को फंदे से लटका देख उनकी चीख निकल गई। शोर शराबा सुनकर स्वास्थ्य कर्मी और चिकित्सक पहुंच गए। छात्र को फंदे से उतारा गया, लेकिन जब तक उसकी मृत्यु हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया तो स्वजन ने इन्कार कर दिया। इसके बाद पुलिस लौट आई। इंस्पेक्टर मोहित चौधरी ने बताया कि छात्र पढ़ने में कमजोर था। इसके चलते वह अक्सर तनाव में रहता था। इसी के चलते उसने खुदकुशी की है।


यह भी पढ़ें- मुरादाबाद: खत्म होने वाला है पंडित नगला फाटक का 'सिरदर्द', भारी क्रेनों ने शुरू किया ऐसा काम कि देखकर रह जाएंगे दंग!