विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

42 हजार/मीटर में मिल रही जमीन! MDA की नई टाउनशिप में बुकिंग शुरू, जानें आवेदन का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

Updated: Wed, 18 Feb 2026 10:28 PM (IST)

मुरादाबाद को दिल्ली रोड पर 22 साल बाद गोविंदपुरम टाउनशिप की सौगात मिली है। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (MDA) द्वारा विकसित इस आधुनिक योजना में ऑनलाइन बु ...और पढ़ें

प्रतीकात्‍मक च‍ित्र

प्रतीकात्‍मक च‍ित्र

HighLights

  1. 22 साल बाद शहर को मिली टाउनशिप की सौगात

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। 22 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद मुरादाबाद शहर को दिल्ली रोड पर एक सुनियोजित और आधुनिक गोविंदपुरम टाउनशिप की बड़ी सौगात मिली है। इनमें सबसे छोटे प्लाट की कीमत करीब 47 लाख रुपये है। इसलिए इस टाउनशिप में कमजोर वर्ग के लोगों का प्लाट खरीदना मुश्किल होगा। गोविंदपुरम टाउनशिप के (प्रथम चरण) की आनलाइन बुकिंग प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई है। पहले ही दिन बड़ी संख्या में लोगों ने प्लाट लेने के लिए पंजीकरण कराया।

यह महत्वाकांक्षी योजना मुरादाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा दिल्ली रोड पर विकसित की जा रही है, जो शहर के शहरी विकास में एक नया अध्याय जोड़ने जा रही है। दिल्ली रोड और राष्ट्रीय राजमार्ग-9 के बीच स्थित ग्राम मनोहरपुर और मंगूपुरा क्षेत्र में लगभग 110 एकड़ भूमि पर प्रस्तावित इस टाउनशिप का पहला चरण करीब 67 एकड़ भूमि पर विकसित किया जा रहा है।

गोविंदपुरम टाउनशिप: महत्वपूर्ण जानकारी

विवरण विस्तृत जानकारी
पंजीकरण की अवधि 18 फरवरी 2026 से 20 मार्च 2026 तक
आवेदन का माध्यम जनहित पोर्टल और प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट
आवेदन शुल्क ₹1,500 (जीएसटी/कर सहित)
पंजीकरण राशि (सामान्य) भूखंड की अनुमानित लागत का 10%
पंजीकरण राशि (आरक्षित) भूखंड की अनुमानित लागत का 5%
प्लॉट की दर ₹42,000 प्रति वर्गमीटर

यह भूमि किसानों और भू-स्वामियों से आपसी सहमति के आधार पर क्रय की गई है। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की महत्वाकांक्षी गोविंदपुरम आवासीय योजना का औपचारिक शुभारंभ बुधवार को किया गया। इस मौके पर मंडलायुक्त आंजनेय सिंह और प्राधिकरण उपाध्यक्ष अनुभव सिंह ने एमडीए की टीम के साथ आयुक्त कार्यालय में किया।

गोविंदपुरम योजना पर लगभग 580 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसमें चौड़ी सड़कें, भूमिगत सीवरेज, जल निकासी व्यवस्था, बिजली उपकेंद्र, हरित क्षेत्र और पार्क विकसित किए जाएंगे। योजना को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने का दावा किया गया है। भूखंडों की दर 42 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर तय की गई है।

योजना की प्रमुख आधुनिक सुविधाएं

श्रेणी उपलब्ध सुविधाएं
सड़कें 9, 12, 18 और 24 मीटर चौड़ी सड़कें
निकासी व्यवस्था भूमिगत सीवरेज और वर्षा जल निकासी प्रणाली (Rainwater Drainage)
ग्रीन एरिया 4.5 एकड़ में फैला भव्य साइंस पार्क, हरित क्षेत्र और अन्य पार्क
संस्थान इंटर कॉलेज, जूनियर हाईस्कूल, नर्सरी स्कूल और सामुदायिक केंद्र
बिजली समर्पित बिजली उपकेंद्र और आधुनिक लाइटिंग व्यवस्था

इसके अनुसार सबसे छोटे 112.5 वर्ग मीटर के भूखंड की कीमत करीब 47 लाख रुपये है। सबसे बड़े प्लाट की कीमत 1.89 करोड़ रुपये तक पहुंच रही है, जो आम आदमी के लिए बड़ी चुनौती है। योजना में कुल 477 आवासीय भूखंड शामिल हैं। इनमें 450 वर्गमीटर 25 भूखंड, 288 वर्गमीटर 44 भूखंड, 200 वर्गमीटर 76 भूखंड, 162 वर्गमीटर – 241 भूखंड और 112.50 वर्गमीटर 91 भूखंड हैं।

इसके अलावा 15 मिश्रित भू-उपयोग और 32 व्यावसायिक भूखंड भी शामिल हैं। टाउनशिप में इंटर कालेज, जूनियर हाईस्कूल, नर्सरी स्कूल और सामुदायिक केंद्र के लिए भूमि सुरक्षित की गई है। साथ ही लगभग 18 हजार वर्गमीटर में साइंस पार्क भी विकसित किया जाएगा। पंजीकरण 18 फरवरी से शुरू हो गया।

20 मार्च तक बुकिंग खोली गई है। जनहित पोर्टल पर आवेदन शुल्क 1500 रुपये के साथ 10 प्रतिशत पंजीकरण राशि देकर सामान्य वर्ग के लोग आवेदन कर सकते हैं। आरक्षण के हिसाब से पंजीकरण कराने वालों को छूट भी दी गई है।


यह भी पढ़ें- अजब-गजब: मुरादाबाद के इस गांव में 'भूतिया' शिकायतों से मचा हड़कंप, 3 महीने में 50 फर्जी केस!