Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    3 तेंदुओं से अकेले भिड़ गया ललित! सिर-गर्दन पर पंजे मारे फिर भी बचाई जान, मुरादाबाद में 8 दिन बाद पिंजरे में कैद हुआ एक तेंदुआ

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 09:21 PM (IST)

    मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में एक किसान पर तीन तेंदुओं ने हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गया। वन विभाग ने आठ दिन बाद बलिया गांव से एक तेंदुए को पिंजरे ...और पढ़ें

    पिंजरे में कैद तेंदुआ और तेंदुए के हमले से घायल ललित कुमार।जागरण

    पिंजरे में कैद तेंदुआ और तेंदुए के हमले से घायल ललित कुमार।जागरण

    HighLights

    1. वन विभाग की टीमों को आठ दिन बाद मिली सफलता

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। ठाकुरद्वारा क्षेत्र में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को मुनीमपुर गांव में गन्ने के खेत में पशुओं के लिए पत्ते उतारने गए किसान परिवार को तीन तेंदुओं ने घेर लिया। अचानक सामने बैठे एक तेंदुए ने हमला करने का प्रयास किया तो युवक ललित यादव बहादुरी दिखाते हुए ने शोर मचाते हुए कोली भरकर दूर फेंक दिया।

    इस बीच उसके पास में बैठे दो तेंदुए तो भाग गए, लेकिन हमलावर होने वाले तेंदुए ने फिर से युवक ललित पर पीछे से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसके सिर और गर्दन पर पंजे लगने से वह लहूलुहान हो गया। स्वजन और ग्रामीणों ने गन्ने के डंडे से तेंदुए को खदेड़कर युवक की जान बचाई।

    घायल को ठाकुरद्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। उधर, पिछले आठ दिन से तेंदुए की तलाश में जंगल की खाक छान रहीं वन विभाग की टीमों को सोमवार सुबह बलिया गांव में पहली बड़ी सफलता मिली।

    सुबह करीब पांच बजे एक तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। वन विभाग की टीम ने पिंजरे को कब्जे में ले लिया। डीएफओ डा. विनय कुमार सिंह ने बताया कि तेंदुए की उम्र करीब ढाई वर्ष आंकी गई है। उसे डियर पार्क में रखा गया है। जंगल में छोड़ा जाएगा या किसी अन्य स्थान पर उसे भेजा जाएगा।

    इसका निर्णय प्रधान मुख्य वन संरक्षक स्तर से लिया जाएगा। मुनीमपुर गांव रामगंगा नदी से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित है। गांव निवासी मनोज कुमार यादव ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 11 बजे उनकी मां सुमित्रा देवी, बेटा ललित यादव, पड़ोसन मुन्नी देवी और उनके बेटे सौरभ कुमार के साथ खेत में गन्ने के पत्ते उतारने गए थे।

    खबरें और भी

    चारों खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान ललित की नजर गन्ने की मेड़ में बैठे तीन तेंदुओं पर पड़ी। एक तेंदुए ने उस पर झपटने का प्रयास किया तो ललित ने शोर मचाते हुए उसे कोली भरकर पीछे फेंक दिया। शोर सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग भी मौके पर पहुंच गए।

    लोगों के पहुंचने और शोर मचाने पर दो तेंदुए भाग निकले, लेकिन तीसरा तेंदुआ ललित पर पीछे से फिर झपट पड़ा। उसने ललित के सिर और गर्दन पर पंजे मारकर उसे घायल कर दिया। सौरभ कुमार ने गन्ने के डंडे से तेंदुए को पीटकर किसी तरह भगाया।

    इसके बाद आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। स्वजन ने घटना की सूचना दी तो करीब 11:30 बजे एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायल ललित को ठाकुरद्वारा सीएचसी ले जाया गया, जहां उसका उपचार कराया गया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ललित की मां रेखा देवी और छोटा भाई विवेक घटना से सहमे हुए हैं।

     

    टीमें लगातार सक्रिय हैं। थर्मल इमेजिंग में एक तेंदुआ दो बच्चों संग व दो अन्य कैद हुए हैं। एक तेंदुआ पिंजरे में कैद हुआ है। तीनों पकड़े जाने पर ठाकुरद्वारा क्षेत्र में तेंदुए का प्रकोप खत्म हो जाएगा।

    - डाॅ. राजेन्द्र पैंसिया, डीएम


    यह भी पढ़ें- मुरादाबाद में 10 लाख के दहेज के लिए नवविवाहिता को पीटा, दिया 'तीन तलाक'; पति समेत 7 ससुरालियों पर FIR