Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुरादाबाद में 10 लाख के दहेज के लिए नवविवाहिता को पीटा, दिया 'तीन तलाक'; पति समेत 7 ससुरालियों पर FIR

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 05:09 PM (IST)

    मुरादाबाद में दहेज में दस लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर एक नवविवाहिता को प्रताड़ित कर तीन तलाक दिया गया। पुलिस ने पति शाहवन समेत सात ससुरालियों के ...और पढ़ें

    प्रतीकात्‍मक इमेज

    प्रतीकात्‍मक इमेज

    HighLights

    1. नवव‍िवाहिता को पीटकर घर से न‍िकाला

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। दहेज में दस लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर नवविवाहिता को प्रताड़ित करने और तीन तलाक देकर घर से निकालने का मामला सामने आया है। कटघर उड़पुरा निवासी महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति शाहवन समेत सात ससुरालियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

    पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज में दस लाख रुपये की मांग को लेकर उसे परेशान कर रहे थे। आरोप है कि रकम नहीं मिलने पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की जाती थी।

    पीड़ित का कहना है कि लगातार उत्पीड़न के चलते उसका वैवाहिक जीवन तनावपूर्ण हो गया था। आरोप है कि 24 जून को दहेज की रकम को लेकर ससुराल में फिर विवाद हुआ।

    इस दौरान ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की। पीड़ित के अनुसार, विवाद के दौरान पति शाहवन ने उसे तीन तलाक कह दिया और घर से निकाल दिया।

    इसके बाद महिला मायके पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। स्वजन के साथ कटघर थाने पहुंचकर उसने पुलिस को तहरीर दी और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

    कटघर इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति शाहवन समेत सात आरोपितों के खिलाफ दहेज अधिनियम और मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

    यह भी पढ़ें- सावधान! YouTube पर मुफ्त iPhone और डबल रिटर्न का लालच पड़ा भारी, मुरादाबाद में एक ऐप से खाते से उड़े ₹18.47 लाख