विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुरादाबाद: इंस्टाग्राम पर निजी फोटो वायरल करने से महिला परेशान, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया केस

Published: Mon, 07 Sep 2026 01:35 PM (IST)

मुरादाबाद में एक महिला की निजी तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के ...और पढ़ें

एआई इमेज है।

एआई इमेज है।

HighLights

  1. बुद्धि विहार निवासी महिला की शिकायत पर मझोला में दर्ज हुआ केस

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। मझोला की एक महिला की निजी फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर प्रसारित करने का मामला सामने आया है। बुद्धि विहार की महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस संबंधित इंस्टाग्राम अकाउंट और डिजिटल साक्ष्य की जांच कर रही है।

पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी फोटो और वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दी है। आरोपित इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से उसकी तस्वीरें और वीडियो साझा कर रहा है।

इससे महिला को मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और उसकी प्रतिष्ठा को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है। मझोला इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

अब पुलिस उस इंस्टाग्राम अकाउंट की जानकारी जुटा रही है, जिससे फोटो और वीडियो प्रसारित किए जाने का आरोप है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपित की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद: अकेले रहने वाले बुजुर्गों को साइबर ठगी और डिजिटल अरेस्ट से बचाएगी पुलिस, तैयार की सूची