मुरादाबाद में बड़ा हादसा टला: तेज बारिश में ढह गई 3 मंजिला इमारत, 24 घंटे पहले खाली न होती तो...वीडियो वायरल
मुरादाबाद के मुगलपुरा में भारी बारिश के दौरान एक तीन मंजिला जर्जर इमारत ढह गई। पुलिस ने 24 घंटे पहले ...और पढ़ें
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। तेज बरसात के दौरान शनिवार शाम करीब चार मुगलपुरा में तीन मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि उस समय इमारत में कोई नहीं था।
पुलिस ने इमारत को जर्जर स्थिति में देख 24 घंटे पहले ही खाली कराया था और उसमें सील लगी थी। मकान का मलबा गिरने से जामा मस्जिद रोड बंद हो गया है।
भरभरा कर गिरी बिल्डिंग pic.twitter.com/ctB0WrhASF
— anshul saxena (@rudrasaxena)
बरबलान जामा मस्जिद रोड निवासी सरफराज अली का तीन मंजिला मकान जर्जर था। जानकारी के अनुसार नगर निगम की तरफ से नोटिस जारी किया था, लेकिन वह मकान खाली नहीं कर रहे थे। इसी के चलते शुक्रवार की शाम मुगलपुरा पुलिस ने पहुंचकर मकान को खाली कराकर सील लगा दी थी।
शनिवार को कई घंटे तक हुई तेज बरसात के बीच शनिवार शाम करीब चार बजे मकान भरभराकर गिर गया। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मकान का मलबा गिरने बिजली के तारों में फाल्ट हो गया।
