भाखड़ा डैम पुल की अप्रोच रोड धंसने से खलबली, दरार देख घबराए लोग; PWD शुरू कराएगा मरम्मत
बिलासपुर में भाखड़ा डैम पुल की अप्रोच रोड धंसने से लोगों में हड़कंप मच गया, बारिश के पानी से दरारें ...और पढ़ें

भाखड़ा डैम के एप्रोच रोड पर आई दरार
संवाद सहयोगी, बिलासपुर (शाहजहांपुर)। नगर में उत्तराखंड मार्ग स्थित भाखड़ा डैम पर बना पुल का अप्रोच रोड धंधने से लोगों में खलबली मच गई। अप्रौच रोड के बराबर में दरार में बारिश के पानी को देख लोग घबरा गए। इसकी जानकारी अधिकारियों को दी गई। अधिकारी भी हरकत में आ गए।
हालांकि वह दरार को तकनीकी रूप से मजबूत करने के लिए आवश्यक बता रहे है। वहीं धंसी अप्रोच रोड की जल्द मरम्मत कराने की बात कही है।
इस अप्रोच रोड का निर्माण कार्य लगभग वर्ष 2008 में शुरू हुआ था और 2010 में बनकर तैयार हो गया था। इसके दोनों किनारों की अप्रोच रोड धंस गई। बिलासपुर और रामपुर को जोड़ने वाला मुख्य लाइफलाइन मार्ग है। इससे चौबीसों घंटे वाहनों का आवागमन रहता है।
इसकी अप्रौच रोड धंध गई। वहीं शनिवार को लोगों को बारिश का पानी उसकी दरार में दिखने पर लोग घबरा गए। उन्हें खतरा नजर आने लगा। वहीं इसकी जानकारी प्रशासन को होने पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया।
साथ ही अप्रोच मार्ग को दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए गए। इधर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता केबी सिंह का कहना है कि पुल का अप्रोच रोड क्षतिग्रस्त हुआ है। बारिश बंद होने पर उसकी मरम्मत करा दी जाएगी।
दावा किया कि उससे किसी तरह का खतरा नहीं है। उसमें कोई दरार नहीं पड़ी है। दिखाई देने वाली दरार तकनीकी कारणों से आवश्यक होती है। रही बात रोड के धंसने की उसे जल्दी ठीक करा दिया जाएगा।
जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि भाखड़ा डैम पर बना पुल में किसी तरह की खराबी की सूचना नहीं है। उसकी अप्रच रोड धंसी है। उसे सही कराने के लिए निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए गए हैं।
