सावधान! YouTube पर मुफ्त iPhone और डबल रिटर्न का लालच पड़ा भारी, मुरादाबाद में एक ऐप से खाते से उड़े ₹18.47 लाख
मुरादाबाद में यूट्यूब पर डबल मुनाफे और मुफ्त आईफोन के झांसे में आकर एक युवती ने फर्जी ऐप डाउनलोड कर लिया। इसके बाद परिवार के बैंक खातों से 18.47 लाख र ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड इमेज है।
HighLights
रकम दोगुनी करने के साथ मुफ्त आइफोन का दिया लालच, युवती ने डाउनलोड किया था ऐप
पत्नी और बहन के खातों से 18.47 लाख रुपये उड़ाए, साइबर सेल ने शुरू की जांच
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। यूट्यूब पर वीडियो देखकर रकम दोगुनी करने और मुफ्त आइफोन पाने का लालच मझोला क्षेत्र के मिलन विहार मीरपुर निवासी परिवार को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने वीडियो के जरिए युवती को झांसे में लेकर एक एप डाउनलोड कराया और इसके बाद परिवार के बैंक खातों से 18 लाख 47 हजार रुपये उड़ा दिए।
खातों से रकम निकलने की जानकारी हुई तो परिवार में हलचल मच गई। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस अधिकारियों से की। साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर अपराधियों ने ठगी के लिए इस बार न तो फोन किया और न ही कोई मैसेज भेजा।
उन्होंने यूट्यूब पर वीडियो अपलोड कर लोगों को अपने जाल में फंसाया। वीडियो में दावा किया गया कि बताए गए एप के माध्यम से रकम लगाने पर पैसा दोगुना हो जाएगा। इसके साथ ही निवेश करने वालों को मुफ्त आइफोन देने का भी लालच दिया गया। वीडियो देखने के बाद पीड़ित परिवार की युवती साइबर ठगों के झांसे में आ गई और उसने बताए गए एप को डाउनलोड कर लिया।
एप पर रकम डालते ही शुरू हुआ खातों से रकम निकालने का खेल
पुलिस के अनुसार, एप के माध्यम से रकम जमा करने के नाम पर परिवार के बैंक खातों से धनराशि ट्रांसफर की गई। इसी दौरान साइबर ठगों ने बैंक खातों पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित की पत्नी और बहन के खातों से कुछ ही समय में कुल 18.47 लाख रुपये निकाल लिए गए। बड़ी रकम निकलने की जानकारी होने पर परिवार को ठगी का पता चला।
खबरें और भी
वीडियो से बैंक खातों तक खंगाले जा रहे डिजिटल सुराग
साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच साइबर सेल के हेड कांस्टेबल प्रशांत कुमार को टीम के साथ सौंपी गई है। टीम ऐप, लेनदेन वाले बैंक खातों, रकम ट्रांसफर होने के रास्ते और यूट्यूब वीडियो से जुड़े डिजिटल सुराग खंगाल रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि वीडियो किसने अपलोड किया और एप के पीछे कौन लोग सक्रिय हैं।