मुरादाबाद में सड़क पर भिड़े BJP और शिवसेना नेता: कार की टक्कर के बाद दुकान पर हंगामा, गाली-गलौज और पुलिस तक पहुंची बात
मुरादाबाद में स्कूटी टक्कर के बाद भाजपा और शिवसेना नेताओं में विवाद हुआ। गाली-गलौज के बाद शिवसेना नेता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसकी जांच जारी ...और पढ़ें

थाने में मौजूद नेतागण
HighLights
शिवसेना जिला प्रमुख का आरोप, भाजपा महानगर अध्यक्ष ने दुकान पर पहुंच दी धमकी
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। एक स्कूटी सवार युवक को कार की टक्कर लगने के बाद भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला और शिवसेना जिला प्रमुख दिनेश चौधरी आमने-सामने आ गए। दोनों में गाली गलौज होने लगी। आसपास के लोगों ने किसी तरह मामला शांत किया। शिवसेना नेता ने भाजपा के महानगर अध्यक्ष के खिलाफ पुलिस को शिकायती पत्र दिया है।
शिवसेना के जिला प्रमुख दिनेश चौधरी की स्टेडियम रोड पर दुकान है। आरोप है कि वह मंगलवार दोपहर अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। तभी भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला की कार ने एक स्कूटी सवार को टक्कर मार दी।
यह देख शिवसेना नेता ने सड़क पर पड़े युवक को उठाया और गाड़ी रुकवा ली। गाड़ी में चालक और एक पुलिसकर्मी बैठा हुआ था। चालक ने गाड़ी को भाजपा के महानगर अध्यक्ष की बताया। उधर युवक भी चला गया। मामला रफादफा हो गया।
कुछ देर बाद महानगर अध्यक्ष शिवसेना नेता की दुकान पर पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने आते ही गाली गलौज करने शुरू कर दी। काफी देर तक हंगामा होता रहा। आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों ने किसी तरह विवाद शांत किया।
खबरें और भी
इसके बाद शिवसेना नेता सिविल लाइंस पहुंचे और मामले का शिकायती पत्र दिया। एचपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया विवाद की जानकारी मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- मुरादाबाद में 10 लाख के दहेज के लिए नवविवाहिता को पीटा, दिया 'तीन तलाक'; पति समेत 7 ससुरालियों पर FIR