Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुरादाबाद के बलिया में तेंदुए का बच्चा पिंजरे में कैद, आठ दिन से दहशत में थे गांव वाले

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 08:45 AM (IST)

    मुरादाबाद के बलिया गांव में आठ दिनों से दहशत फैला रहे तेंदुए का एक बच्चा सोमवार सुबह पिंजरे में कैद हो गया। वन विभाग की लगातार कोशिशों के बाद ग्रामीणो ...और पढ़ें

    मुरादाबाद के बलिया गांव में तेंदुए का बच्चा पिंजरे में फंसा।

    मुरादाबाद के बलिया गांव में तेंदुए का बच्चा पिंजरे में फंसा।

    HighLights

    1. बलिया गांव में तेंदुए का बच्चा पिंजरे में फंसा

    2. आठ दिनों से ग्रामीणों में तेंदुए की थी दहशत

    3. वन विभाग बड़े तेंदुए को पकड़ने में जुटा

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। आठ दिनों से तेंदुए की दहशत झेल रहे बलिया गांव के ग्रामीणों के लिए सोमवार सुबह राहत भरी खबर सामने आई। वन विभाग की लगातार कवायद के बाद सुबह करीब पांच बजे एक तेंदुए का बच्चा पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुए के पिंजरे में फंसने से मिलते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पिंजरे को अपने कब्जे में ले लिया।

    ठाकुरद्वारा क्षेत्र के लालापुर पीपलसाना गांव में महिला संतोष देवी को तेंदुए ने शिकार बना लिया था। इसके बाद से तेंदुए की सक्रियता ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा रखी थी।

    खेतों में काम करने जाने वाले किसानों और चारा लेने जाने वाली महिलाओं में भी भय का माहौल था। तेंदुए की लगातार मौजूदगी और हमलों की घटनाओं के बाद वन विभाग ने प्रभावित गांवों में निगरानी बढ़ाने के साथ पिंजरे लगाए थे।

    leopard small cave

    तेंदुए का बच्चा।

    बलिया में सुबह पांच बजे पिंजरे में कैद हुआ तेंदुए का बच्चा

    टीमों ने रात में गश्त करने के साथ तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी। बलिया और आसपास के गांवों में तेंदुए के दिखाई देने की सूचनाएं लगातार मिल रही थीं। ग्रामीणों का कहना था कि खेतों और गांव के आसपास तेंदुए की आहट से लोग अकेले बाहर निकलने से बच रहे थे। बच्चों को भी घर से बाहर भेजने में परिजन डर रहे थे।

    यह भी पढ़ें- मुरादाबाद में 1.31 करोड़ के ऑनलाइन उत्पादों का गबन: टीम लीडर समेत दो गिरफ्तार, मास्टरमाइंड की तलाश

    अलग-अलग जगहों पर निगरानी

    वन विभाग की टीम कई दिनों से तेंदुए को पकड़ने के लिए अलग-अलग स्थानों पर निगरानी कर रही थी। इसी कवायद के बीच सोमवार सुबह पिंजरे में तेंदुए का बच्चा कैद हो गया। इसके बाद वन विभाग के अधिकारियों ने उसकी स्थिति की जांच की। तेंदुए के बच्चे के पकड़े जाने से ग्रामीणों को उम्मीद जगी है कि क्षेत्र में सक्रिय तेंदुए को पकड़ने में भी जल्द सफलता मिलेगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- फूल-मालाएं, खुली जीप और ढोल-नगाड़े ... सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंकने के आरोपितों का स्वागत

    डीएफओ डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि वन विभाग की टीम में लगातार तेंदुओं को पकड़ने के लिए लगी हुई है। जंगल में शोर कम होते ही और भी तेंदुए पकड़ में आ जाएंगे, इसलिए ग्रामीण शांति बनाए रखें।