Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुरादाबाद में 1.31 करोड़ के ऑनलाइन उत्पादों का गबन: टीम लीडर समेत दो गिरफ्तार, मास्टरमाइंड की तलाश

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 08:38 AM (IST)

    मुरादाबाद में ऑनलाइन शॉपिंग के 1.31 करोड़ रुपये के कैंसिल उत्पादों का गबन करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने इंस्टामार्ट के टीम लीडर और एक क ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. मुरादाबाद में 1.31 करोड़ के ऑनलाइन उत्पादों का गबन।

    2. इंस्टामार्ट के टीम लीडर और कर्मचारी गिरफ्तार, 994 आइटम बरामद।

    3. डिलीवरी ब्वाय मास्टरमाइंड प्रमोद अभी भी फरार।

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। ऑनलाइन शापिंग के कैंसिल आर्डर कंपनी तक देने के बजाय घालमेल कर बेचे जा रहे थे। पांच महीने में ही करीब 1.31 करोड़ रुपये के उत्पादों का गबन किया गया। गिरोह में मास्टरमाइंड डिलीवरी ब्वाय से लेकर इंस्टामार्ट फर्म वेयरहाउस का टीम लीडर और एक अन्य कर्मचारी भी शामिल थे।

    पुलिस ने टीम लीडर गौरव, कर्मचारी मुकेश को गिरफ्तार कर 994 कैंसिल आइटम बरामद कर लिए। वहीं, फरार मास्टरमाइंड प्रमोद की तलाश की जा रही है।

    ग्राहक से कैंसिल कराकर सात महीने तक 1.31 करोड़ के ऑनलाइन उत्पादों का गबन

    एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह के अनुसार, नोएडा निवासी राम भवन सिंह ने मझोला थाने में पांच अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि जनवरी से जुलाई तक आनलाइन ई-कामर्स साइट पर बिक्री के बाद किन्हीं वजहों से रद हुए करीब 1.31 करोड़ रुपये के आइटम उनके इंस्टामार्ट के वेयरहाउस में वापस पहुंचे ही नहीं। जबकि कंपनी के रिकॉर्ड में इनका ब्योरा दर्ज है।

    994 आइटम बरामद-इंस्टामार्ट फर्म ने पांच अगस्त को कराया था केस

    पुलिस की जांच में पता चला कि अधिकतर ऑनलाइन आइटम मझोला क्षेत्र के आसपास से ही कैंसिल होने के बाद वापस नहीं आए। यहां का डिलीवरी ब्यॉय प्रमोद था, जो पुलिस की जांच शुरू होने का पता चलने के बाद से लापता था। उधर, वेयरहाउस में टीम लीडर गौरव की मामले में संलिप्तता मिली।

    पूछताछ में गौरव ने बताया कि जनवरी में प्रमोद से साठगांठ होने के बाद कैंसिल ऑर्डर को वापस देने पर जरूरी ओटीसी (वन टाइम कोड) लिए बिना ही माल वेयरहाउस में जमा उत्पादों की लिस्ट में शामिल कर लेता था। इसमें एक अन्य कर्मी मुकेश भी शामिल था

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के किसानों की इनकम होगी डबल! गांव में ही मिलेगा बाजार, 'एक मंडी-एक गांव' योजना शुरू

    यह भी पढ़ें- कांवड़ मेले में हरिद्वार FSDA की कार्रवाई: 90 KG पनीर नष्ट कराया, दूध-मिर्च-हल्दी पाउडर के नमूने लिए

    टीम लीडर समेत दो गिरफ्तार

    पूछताछ में पता चला कि गबन किया माल मझोला में ही किराये पर लिए एक अन्य गोदाम में रखते थे। फिर, उन्हें उत्पादों से संबंधित कारोबारियों को बिचौलियों के जरिये कुछ सस्ते दाम पर बेच दिया जाता था। बिक्री से मिलने वाली रकम आरोपितों के बीच बांटी जाती थी। गोदाम से पुलिस ने 994 आइटम बरामद किये। पुलिस अब डिलीवरी ब्वाय और मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी है।