विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'बैक' पेपर पर छिड़ा संग्राम! मुरादाबाद के KGK कॉलेज में LLB छात्रों ने खोला मोर्चा, प्राचार्य कक्ष के बाहर जमाया डेरा

Published: Mon, 07 Sep 2026 02:51 PM (IST)

केजीके कॉलेज मुरादाबाद में एलएलबी के छात्र पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश न मिलने से नाराज होकर प्राचार्य कक्ष के बाहर ...और पढ़ें

केजीके कालेज के प्राचार्य कक्ष में धरना प्रदर्शन कर रहे छात्रों को समझाते प्राचार्य

केजीके कालेज के प्राचार्य कक्ष में धरना प्रदर्शन कर रहे छात्रों को समझाते प्राचार्य

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। केजीके कालेज में एलएलबी के पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश न मिलने से नाराज छात्रों ने सोमवार को प्राचार्य कक्ष के बाहर धरना दिया। छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की और कहा कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होगा, तब तक वह धरने से नहीं उठेंगे।

छात्रों का कहना है कि प्रथम और द्वितीय सेमेस्टर में बैक आने के कारण उनका पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं किया जा रहा है। उनसे पहले बैक परीक्षा उत्तीर्ण कर उसे क्लियर करने के बाद ही प्रवेश देने की बात कही जा रही है।

WhatsApp Image 2026-09-07 at 2.12.17 PM

छात्रों का कहना है कि पूर्व के सेमेस्टरों की बैक छठे सेमेस्टर तक क्लियर करने के बाद डिग्री दिए जाने का प्रावधान है। ऐसे में पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश से रोका जाना उचित नहीं है।

धरना शुरू होने के समय प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह कक्ष में मौजूद नहीं थे। छात्र प्राचार्य के आने और समस्या का समाधान होने तक धरने पर डटे रहे। बाद में प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह ने छात्रों से बातचीत कर उनकी समस्या सुनी।

WhatsApp Image 2026-09-07 at 2.11.20 PM

उन्होंने बताया कि इस संबंध में विश्वविद्यालय के अधिकारियों से भी बात की गई है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकल सका है। छात्रों ने जल्द निर्णय लेकर पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कराने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद: इंस्टाग्राम पर निजी फोटो वायरल करने से महिला परेशान, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया केस