Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कांवड़ मेले में हरिद्वार FSDA की कार्रवाई: 90 KG पनीर नष्ट कराया, दूध-मिर्च-हल्दी पाउडर के नमूने लिए

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 08:14 AM (IST)

    कांवड़ मेले के दौरान हरिद्वार और रुड़की में खाद्य सुरक्षा विभाग ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दूध, मिर्च, हल्दी के नमूने लिए गए और 90 किलोग्राम खराब ...और पढ़ें

    नमूने लेने के दौरान टीम।

    नमूने लेने के दौरान टीम।

    HighLights

    1. कांवड़ मेले के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग का निरीक्षण

    2. दूध, मिर्च, हल्दी पाउडर के तीन नमूने लिए गए

    3. रुड़की में 90 किलोग्राम खराब पनीर नष्ट कराया

    जागरण संवाददाता, हरिद्वार। कांवड़ मेले के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रविवार को जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी के नेतृत्व में शांतिकुंज, भूपतवाला, अपर रोड, हरकी पौड़ी और बिल्केश्वर आदि क्षेत्र स्थित विभिन्न प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। मसाले आदि के तीन सैंपल लिए।

    कांवड़ मेले के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग का सैंपलिंग अभियान

    भूपतवाला स्थित एक डेयरी से दूध, शांतिकुंज स्थित एक ढाबे से खुली लाल मिर्च पाउडर और खुली हल्दी पाउडर सहित तीन नमूने जांच को लिए। साथ ही खड़खड़ी, भूपतवाला और शांतिकुंज क्षेत्र के खाद्य प्रतिष्ठान संचालकों को साफ-सफाई बनाए रखने, ताज़ा खाद्य सामग्री का ही विक्रय करने, बासी सामग्री नहीं बेचने और खाद्य पदार्थों को ढककर रखने के निर्देश दिए।

    90 किलोग्राम पनीर नष्ट कराया

    टीम में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र पांडे, कैलाशचंद्र टम्टा आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार के नेतृत्व में टीम ने रुड़की क्षेत्र के कांवड़ पटरी मार्ग पर डेयरी और खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान पनीर के तीन नमूने जांच को लिए। करीब 90 किलोग्राम खराब पनीर को मौके पर ही नष्ट करवाया गया।

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के किसानों की इनकम होगी डबल! गांव में ही मिलेगा बाजार, 'एक मंडी-एक गांव' योजना शुरू

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड भाजपा का 2027 चुनाव प्लान: CM धामी को 25 सीटों से चुनाव लड़ने का न्योता, मौजूदा विधायकों के दम पर लड़ेगी पार्टी

    खबरें और भी