मीरजापुर में 'जिम के नाम पर ब्लैकमेलिंग', मास्टरमाइंड इमरान की 5 बीघा जमीन पर चला प्रशासन का चाबुक
गैंग लीडर इमरान खान की प्रयागराज के कोरांव में स्थित डेढ़ करोड़ रुपये की पांच बीघा से अधिक भूमि कुर्क की गई है। यह कार्रवाई जिम मामले में गैंग्सटर एक् ...और पढ़ें

प्रयागराज के कोरावं में जिम प्रकरण में गैंग लीडर इमरान की संपत्ति कुर्क करती पुलिस व प्रशानिक टीम। स्रोत-पुलिस
HighLights
प्रयागराज में गैंग लीडर इमरान की 1.5 करोड़ की संपत्ति कुर्क।
जिम मामले में गैंग्सटर एक्ट के तहत हुई यह कार्रवाई।
ब्लैकमेलिंग, उगाही और मतांतरण के आरोप में दर्ज था मुकदमा।
जागरण सवाददाता, मीरजापुर। नायब तहसीलदार कोरांव राममूरत के नेतृत्व में मीरजापुर के पड़री व प्रयागराज के कोरांव थाने की संयुक्त पुलिस व जिला प्रशासन की टीम ने जिम मामले के गैंग लीड इमरान खान की प्रयागराज के कोरांव गांव में स्थित एक करोड़, 50 लाख रुपये की पांच बीघा से अधिक भूमि को शुक्रवार की देरशाम कुर्क कर दिया। प्रशासन व पुलिस ने यह कार्रवाई अपराध में सक्रियता के लेकर मुख्य आरोपित इमरान पर गैंग्सटर के तहत मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद की है।
पड़री थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि दो युवतियों ने 19 व 20 जनवरी को पांच जिम बी-फिट, आयरन फायर व केजीएन एक, दो, तीन के मालिक व ट्रेनर के खिलाफ देहात कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि जिम के मालिक व ट्रेनर वहां आने वाली युवतियों व महिलाओं का अश्लील वीडियो, फाेटो बनाकर उनको ब्लैकमेल करके धन की उगाही करते हैं।
इसके साथ ही उन पर मतांतरण का दबाव बनाते हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दस आरोपितों कटरा कोतवाली के रैबना निवासी इमरान खान, उसके भाई जहीर व अशफाक उर्फ लकी, बहनाेई सादाब तथा आयरन फायर जिम के मालिक नगर के घंटाघर पक्की सरैया निवासी फरीद अहमद, माधोसिंह रेलवे स्टेशन जीआरपी के निलंबित हेड कांस्टेबल इरशाद खां, ट्रेनर गोसाई तालाब शहर कोतवाली के फैजल खां व नटवां मिल्लत नगर के मो. शेख अली, भटवां की पोखरी के रहमानऊतुल्ला व बिहार के एक आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।
यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे पर बीडीओ की कार से हादसा, अज्ञात युवक की मौत; चालक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी
पुलिस ने मुख्य आरोपित व गैंग लीड के अपराध में सक्रिय रहने पर उसके विरुद्ध गैंग्सटर के तहत कार्रवाई करते हुए उसकी प्रयागराज के कोरांव में स्थित रकबा 1.05960 हेक्टेयर जमीन (सह खातेदार) की तीसरी संपत्ति कुर्क कर दी। इससे पहले रैबना व बेदौली में स्थिति दो और संपत्ति को कुर्क किया था।