Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गंगा एक्सप्रेसवे पर बीडीओ की कार से हादसा, अज्ञात युवक की मौत; चालक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 10:19 PM (IST)

    गंगा एक्सप्रेसवे पर सैदनगली थाना क्षेत्र में मिर्जापुर के बीडीओ मोहम्मद असलम की कार की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. गंगा एक्सप्रेसवे पर बीडीओ की कार से युवक की मौत।

    2. मृतक मानसिक मंदित बताया जा रहा है, पहचान जारी।

    3. पुलिस ने कार जब्त की, चालक के खिलाफ कार्रवाई होगी।

    जागरण संवाददाता, अमरोहा। मेरठ- प्रयागराज गंगा एक्सप्रेसवे पर सैदनगली थाना क्षेत्र में मंगरौला से पांच किलोमीटर पहले शाहजहांपुर जनपद के मिर्जापुर के ब्लाक के बीडीओ मोहम्मद असलम की कार की चपेट में आकर अज्ञात युवक की मौत हो गई। मृतक को मानसिक मंदित बताया जा रहा है। पुलिस उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है।

    मूलरूप से गाजियाबाद निवासी खंड विकास अधिकारी मोहम्मद असलम शुक्रवार देर शाम अवकाश होने पर निजी कार में सवार होकर अपने घर जा रहे थे। रास्ते में उनकी कार जब सैदनगली थाना क्षेत्र में उझारी के नजदीक पहुंची तभी सड़क पर पैदल घूम रहे युवक की कर की चपेट में आकर मृत्यु हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया है।

    पुलिस ने खंड विकास अधिकारी की कार को कब्जे में ले लिया है। वहीं, दूसरे वाहन से खंड विकास अधिकारी को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया है। देर शाम तक मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मृतक युवक को मानसिक मंदित बता रही है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

    प्रभारी निरीक्षक संजय प्रताप सिंह ने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे पर खंड विकास अधिकारी की निजी कार की चपेट में आकर अज्ञात मानसिक मंदित युुवक की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है। कार कब्जे में है तथा मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी

    दोस्त के रिश्तेदार की अंत्येष्टि के बाद गंगा में डूबकर युवक की मौत

    हसनपुर: दोस्त के साथ रिश्तेदार की अंत्येष्टि में शामिल होने गंगा पर आए गजरौला थाना क्षेत्र के गांव कासिमाबाद निवासी 23 वर्षीय कृष्ण कुमार की अंत्येष्टि के बाद स्नान करते हुए गंगा में डूब कर मृत्यु हो गई। जवान बेटे की मौत से परिवार में चीत्कार मचा है। वह बीए की पढ़ाई करने के बाद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था।

    हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सोहरका निवासी लेखराज सिंह की शनिवार को मृत्यु हो गई थी। वह मृतक के दोस्त के रिश्तेदार थे। दोस्त के साथ वह उनकी अंत्येष्टि में शामिल होने हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव धौरिया के सामने गंगा तट पर गए थे। दोपहर करीब एक बजे अंतिम संस्कार करने के बाद सभी लोग गंगा स्नान कर रहे थे। इस दौरान युवक गंगा में डूब गया।

    ग्रामीण गोताखोरों ने करीब आधा घंटे बाद गंगा से उसका शव बरामद किया है। उधर सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक दो भाई एक बहन में बड़ा था।