Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शादी के लाल जोड़े में परीक्षा देने पहुंची दुल्हन, खुद कार से एग्जाम सेंटर लेकर पहुंचा दूल्हा

    Updated: Sat, 30 May 2026 02:26 PM (IST)

    मीरजापुर में बीए चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा गुड्डन देवी अपनी शादी के तुरंत बाद, विदाई से पहले ही राजनीतिक विज्ञान की परीक्षा देने पहुंचीं। ...और पढ़ें

    विदाई से पहले एग्जाम देने पहुंची दुल्हन, विवाह समारोह से परीक्षा केंद्र लेकर पहुंचा दूल्हा

    विदाई से पहले एग्जाम देने पहुंची दुल्हन, विवाह समारोह से परीक्षा केंद्र लेकर पहुंचा दूल्हा

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता मीरजापुर। बीए चतुर्थ समेस्टर की छात्रा गुड्डन देवी शादी के जोड़े में बीए चतुर्थ सेमेस्टर के राजनीतिक विज्ञान विषय के पेपर में शामिल होने के लिए सीधे विवाह समारोह के बाद परीक्षा केंद्र पहुंची।

    मवई कला के पंचशील महाविद्यालय में शनिवार को बीए की छात्रा गुड्डन देवी शादी के जोड़े में परीक्षा देने पहुंची। महाविद्यालय में आयोजित चतुर्थ सेमेस्टर के राजनीतिक विज्ञान विषय के पेपर में शामिल होने के लिए वह सीधे विवाह समारोह के बाद परीक्षा केंद्र पहुंची जानकारी के अनुसार गुड्डन ग्राम परसिया कला की निवासी हैं और उनकी शादी संतोष कुमार के साथ 29 मई को सम्पन्न हुई है।

    अपनी पत्नी को कार से परीक्षा केंद्र लेकर पहुंचा संतोष

    विवाह की रस्में विधिवत संपन्न होने के बाद अगले दिन विदाई से पहले ही लाली ने अपनी पढ़ाई और परीक्षा को प्राथमिकता देते हुए परीक्षा देने का निर्णय लिया। सबसे खास बात यह रही कि दूल्हा संतोष कुमार स्वयं चार पहिया वाहन से अपनी नवविवाहिता पत्नी को परीक्षा केंद्र तक लेकर पहुंचा।

    शादी के लाल जोड़े में परीक्षा केंद्र पहुंची गुड्डन देवी को देखकर महाविद्यालय परिसर में मौजूद छात्र-छात्राओ और शिक्षकों ने उसके इस कदम की सराहना की ।प्रबंधक लाल बहादुर मौर्य ने बताया की बीए चतुर्थ समेस्टर की छात्रा गुड्डन देवी शादी के बाद अपने पति के साथ परीक्षा केंद्र पर आकर परीक्षा दिया है परीक्षा के बाद छात्रा अपने पति के साथ रवाना हुई है।

    यह भी पढ़ें- मीरजापुर में फार्च्‍यूनर वाहन से बैग में बड़ी रकम बरामद, आयकर व‍िभाग को दी गई सूचना, बैंक कर्म‍ियों ने मशीन से ग‍िने नोट

    खबरें और भी