Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मीरजापुर में फार्च्‍यूनर वाहन से बैग में बड़ी रकम बरामद, आयकर व‍िभाग को दी गई सूचना, बैंक कर्म‍ियों ने मशीन से ग‍िने नोट

    By Anand Swaroop ChaturvediEdited By: Abhishek sharma
    Updated: Fri, 29 May 2026 06:40 PM (IST)

    मीरजापुर में वाहन चेकिंग के दौरान एक फॉर्च्यूनर गाड़ी से बड़ी मात्रा में नकदी बरामद हुई है, जिसे आयकर विभाग को जांच के लिए सौंपा गया है। यह मामला एक ट ...और पढ़ें

    मीरजापुर में फॉर्च्यूनर से करोड़ों की नकदी बरामद, आयकर विभाग की जांच शुरू।

    मीरजापुर में फॉर्च्यूनर से करोड़ों की नकदी बरामद, आयकर विभाग की जांच शुरू।

    HighLights

    1. मीरजापुर में फॉर्च्यूनर से बड़ी मात्रा में नकदी बरामद।

    2. आयकर विभाग को जांच के लिए कैश सुपुर्द किया गया।

    3. यह मामला ट्रैवल व ट्रांसपोर्ट कारोबारियों से संबंधित है।

    जागरण संवाददाता, मीरजापुर। ज‍िले में शुक्रवार की दोपहर जांच के दौरान उस समय हड़कंप मच गया जब फॉर्च्यूनर गाड़ी से काफी बड़ी मात्रा में कैश की बरामदगी की गई है। जांच के ल‍िए आयकर अधिकारियों को कैश सुपुर्द किया गया है। हालांकि, बरामद की गई राशि के बारे में स्पष्ट जानकारी कानूनी वजहों से नहीं दी गई है। 

    बताया गया क‍ि यह मामला एक ट्रैवल व्यवसायी से संबंधित है, जिसके करोड़ों रुपये पकड़े गए हैं। चील्ह क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान यह बरामदगी हुई। जांच अधिकारियों ने बताया कि दो गाड़ियों से रुटीन चेकिंग के दौरान बरामद रुपयों को सुरक्षित रखने के साथ ही आयकर अधिकारियों को सूचित किया गया है।

    maya

    यह बताया गया है कि बरामद की गई राशि दो कारोबारियों की है, जो स्‍थानीय ट्रांसपोर्ट के कारोबार से जुड़े हैं। इन पैसों को सुरक्षित रखा गया है और इस संबंध में साक्ष्य मांगे जा रहे हैं। साक्ष्य मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं प्रकरण की जानकारी होने के बाद उच्‍च अध‍िकार‍ियों ने भी इस बाबत पूछताछ की है। 

    इस मामले में आयकर विभाग की कार्रवाई से यह स्पष्ट होता है कि सरकार काले धन के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है। आयकर अधिकारियों ने इस मामले में गहन जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। चूंकि यह मामला बड़े पैमाने पर धन की बरामदगी से जुड़ा है, इसलिए इसकी जांच में तेजी लाई जा रही है।

    खबरें और भी

    note

    यह है पूरा मामला

    मीरजापुर-औराई मार्ग पर चील्ह तिराहे पर गुरुवार रात लगभग दस बजे वाहन चेकिंग के दौरान दो फॉर्च्यूनर गाड़ियाें को पुलिस ने पकड़ा। इनकी तलाशी ली गई तो रुपये से भरे छोटे बडे आठ बैग बरामद हुए। जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर गाड़ियाें को थाने ले गई। शु्क्रवार सुबह दस बजे नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह ने माैके पर पहुंचे और इंडियन बैंक चील्ह के कर्मचारियाें को मशीन के साथ बुलाकर रुपये की गिनती कराई। लगभग तीन घंटे तक चली गिनती के बाद करोड़ों रुपये होने होना बताया। हालांकि प्रशासन ने कितना रुपया है इसके बारे में बताने से इंकार कर दिया। मामले की जांच आयकर विभाग को सौंप दिया गया है।

    note1

    स्‍थानीय कारोबार‍ियों से म‍िली रकम

    कटरा कोतवाली के बाजीराव कटरा निवासी अभिनीत बंसल व पारस सिंह दो फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार थे। इसमें एक गाड़ी पर नंबर नहीं था। दूसरी गाड़ी का नंबर यूपी 63 ए एक्स 0001 है। दोनों वाहन सवार वाराणसी से मीरजापुर आ रहे थे। इसी दौरान चील्ह तिराहे पर थाना प्रभारी रविंद्र भूषण माैर्या पुलिस के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। दोनों वाहनों को तेजगति से आते देखा तो घेराबंदी करके रोक लिया। तलाशी ली ताे एक वाहन से सात से आठ छोटे बड़े बैग बरामद हुए। जिसको खोलवाकर देखा गया तो उसमें रुपये बरामद हुए। रुपये सहित गाड़ी को थाने ले गए।