विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिव्या मित्तल पर बोलीं मीरजापुर की दुईजी देवी 'कुछ होय जाए, डीएम साहब चुनाव लड़ीन त, हम ओनही के वोट देब'

By Rakesh Kumar Mishra Edited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 31 Aug 2026 05:19 PM (IST)

पूर्व डीएम दिव्या मित्तल ने मीरजापुर के लहुरियादह गांव में पानी की समस्या हल की, जिससे ग्रामीण उनके प्रति गहरी ...और पढ़ें

HighLights

  1. पूर्व डीएम दिव्या मित्तल ने गांव में पानी की समस्या सुलझाई।

  2. ग्रामीणों ने कहा, चुनाव लड़ने पर दिव्या मित्तल को ही वोट देंगे।

  3. बुजुर्ग दुईजी देवी को आज भी आवास का इंतजार है।

जागरण संवाददाता, ड्रमंडगंज (मीरजापुर)। मीरजापुर में गरीबी की बानगी देखनी है तो दुईजी देवी का खपरैल का काफी पुराना बना हुआ घर देख सकते हैं, बरसात में बूंदें टपकती हैं। सरकारी योजनाओं की आस है लेक‍िन भरोसा पूर्व डीएम द‍िव्‍या म‍ित्‍तल पर ही उनको है। उनकी चर्चा तब शुरू हुई जब दि‍व्‍या म‍ित्‍तल ने अपने भवुक पत्र में उनका ज‍िक्र क‍िया।  

पूछने पर बताती हैं क‍ि - बुढ़ाई आ गई, मर गइन पानी ढोअत-ढोअत जंगल से, पुरखात बीत ग, सब आइक चले गइन, पानी क व्यवस्था कोई न करेन। डीएम साहब आइन त, पानी क व्यवस्था कराईन। कुछ होय जाए, चुनाव लड़हीन त, हम ओनही के वोट देब। उक्त बातें लहुरियादल गांव की दुईजी देवी ने कहा। वह कहती हैं, कि हम चाहथईन, वो चुनाव लड़ै, हमइ भर नाही पूरा गांव डीएम साहेब के वोट देई,।

डीएम साहेब दिव्या मित्तल लोकसभा प्रत्याशी के रूप में मीरजापुर से चुनाव लड़ने पर उन्हें खुलकर वोट देंगी। साथ ही पूरा गांव भी दिव्या मित्तल को वोट देगा। उन्होंने कहा कि पूरी जिंदगी झरने क पानी पीकर बीत ग। दिव्या मित्तल ने हर घर को नल से पानी देने का काम किया। बुढ़ापे में शुद्ध जल पीने को मिल रहा है, जिसे गांव के लोग भी पी रहे हैं। कहा कि डीएम साहब, अवतीन हम पचे तनी भेंट कई लेइत।

यह भी पढ़ेंमीरजापुर से समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी नई पारी की शुरुआत कर सकती हैं दिव्या मित्तल, चर्चा जोरों पर, वजह भी जान लें...

बूंद-बूंद पानी के लिए संघर्ष कर रहे विकास खंड हलिया के लहुरियादह के लोगों के लिए पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल आज भी किसी देवी से कम नहीं हैं। यहां लोगों के दिलों में दिव्या मित्तल आज भी राज कर रही हैं। लहुरियादह गांव निवासी 78 वर्षीया बुजुर्ग महिला दुईजी देवी के चेहरे पर दिव्या मित्तल का नाम सुनते ही अजीब चमक आ जाती है।

वृद्ध दुईजी के पति बैजनाथ की पांच वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। तीन बेटों में बड़े बेटे रामगनेश की भी 15 वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। वर्तमान में दो बेटे रमेश व ललन यादव बकरी पालन करते हैं। साथ ही बुजुर्ग मां की देखभाल भी करते हैं। दुईजी के दूसरे बेटे रमेश ने बताया कि पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल जनपद से चुनाव लड़ेंगी तो पूरा गांव उनका खुलकर समर्थन करेगा।

उनके सांसद बनने पर मीरजापुर के विकास की तस्वीर बदलेगी। इसी तरह गांव की राजकली, कृष्णा वर्मा, श्यामकलिया ने दिव्या मित्तल के मीरजापुर से चुनाव लड़ने पर वोट देने के साथ ही खुलकर समर्थन करने की बात कही। लहुरियादह वासियों को विश्वास है कि दिव्या मित्तल मीरजापुर से लोकसभा का प्रतिनिधित्व करती हैं, तो जनपद में विकास कार्यों को निश्चित ही गति मिलेगी।

दुईजी देवी को आज भी आवास का इंतजार
वृद्ध दुईजी देवी को आज भी प्रधानमंत्री आवास की दरकार है। वर्ष 2023 में लहुरियादह गांव पहुंची पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने दुईजी देवी को आवास व पेंशन दिलानने के लिए मातहतों को निर्देश दिया था। पेंशन तो मिल रहा है, लेकिन आवास नहीं मिल सका है। उनके जाते ही सभी संबंधित भूल गए। जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते आजतक आवास नहीं मिल सका। दुईजी देवी को मलाल है कि दिव्या मित्तल कुछ दिन और मीरजापुर की डीएम रहती तो उन्हें प्रधानमंत्री आवास अवश्य मिल जाता।

यह भी पढ़ें IAS द‍िव्‍या म‍ित्‍तल ने इस्‍तीफे के ल‍िए जो द‍िन चुना वह अपने आप में काफी खास, जानकर चौंक जाएंगे आप भी