विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेरठ में थाना प्रभारी पूनम जादौन ने साथी पुलिसकर्मियों के साथ किया डांस, इंटरनेट पर वीडियो वायरल

Updated: Mon, 17 Aug 2026 02:25 AM (IST)

स्वतंत्रता दिवस पर मेरठ के फलावदा थाने में थाना प्रभारी पूनम जादौन ने साथी पुलिसकर्मियों के साथ देशभक्ति गानों पर नृत्य किया। उनका यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।

मेरठ में थाना प्रभारी पूनम जादौन ने साथी पुलिसकर्मियों के साथ किया डांस।

मेरठ में थाना प्रभारी पूनम जादौन ने साथी पुलिसकर्मियों के साथ किया डांस।

HighLights

  1. स्वतंत्रता दिवस पर थाना प्रभारी पूनम जादौन ने किया नृत्य।

  2. फलावदा थाने में साथी पुलिसकर्मियों के साथ झूमीं।

  3. देशभक्ति गानों पर डांस का वीडियो हुआ वायरल।

जागरण संवाददाता, मवाना (मेरठ)। स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को फलावदा थाना प्रभारी निरीक्षक पूनम जादौन देशभक्ति से सराबोर गानों पर साथी पुलिस कर्मियों के साथ जमकर झूमीं। डांस का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

शनिवार को स्वतंत्रता दिवस पर फलावदा थाने में थाना प्रभारी निरीक्षक पूनम जादौन ने ध्वजारोहण किया। उसके बाद देशभक्ति से सराबोर गीतों पर उन्होंने साथी पुलिकर्मियों के साथ नृत्य किया।

इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। छह साल पूर्व भी फरूखाबाद में तैनाती के दौरान उनका हरियाणवी गीत पर नृत्य का वीडियो प्रसारित हुआ था। हालांकि उस समय वह दारोगा के पद पर थीं।

यह भी पढ़ें- मेरठ में इंटरनेट पर महिला दरोगा का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, SSP ने किया सस्पेंड