विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेरठ में इंटरनेट पर महिला दरोगा का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, SSP ने किया सस्पेंड

Updated: Mon, 17 Aug 2026 02:14 AM (IST)

मेरठ में एसएसपी कार्यालय में तैनात एक महिला दारोगा का छोटे कपड़ों में आपत्तिजनक व्यवहार करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एसएसपी अविनाश पांडेय ने तत्काल दारोगा अनु को निलंबित कर दिया और वीडियो की जांच साइबर सेल को सौंप दी है।

इंटरनेट पर आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित करने महिला दारोगा निलंबित।

इंटरनेट पर आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित करने महिला दारोगा निलंबित।

HighLights

  1. मेरठ में महिला दारोगा का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

  2. एसएसपी अविनाश पांडेय ने तत्काल दारोगा अनु को निलंबित किया।

  3. वायरल वीडियो की जांच साइबर सेल को सौंपी गई है।

जागरण संवाददाता, मेरठ। इंटरनेट मीडिया पर रविवार को एसएसपी ऑफिस में तैनात एक महिला दारोगा की छोटे कपड़े पहने व आपत्तिजनक व्यवहार करती वीडियो प्रसारित हुई। इंस्टाग्राम व उनके यूट्यूब चैनल पर प्रसारित वीडियो को एक यूट्यूब चैनल ने समाचार बनाकर प्रसारित कर दिया।

सीएम योगी व डीजीपी राजीव कृष्ण को संबोधित करते उन्होंने पुलिस अधिकारी की इस वीडियो को आपत्तिजनक, सरकार व पुलिस की छवि खराब करने वाली बताया। हालांकि, जागरण इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

एसएसपी अविनाश पांडेय वीडियो पर सख्त रुख अख्तियार किया। उन्होंने दारोगा को निलंबित कर दिया। वीडियो की जांच साइबर सेल को सौंपी गई है। सीओ आफिस सौम्या अस्थाना को सौंपी गई है।

इंटरनेट मीडिया पर एक यूट्यूब चैनल पर रविवार को एक 2.58 मिनट समाचार प्रसारित हुआ। इसमें यूट्यूबर सीधे सीएम योगी व डीजीपी राजीव कृष्ण को संबोधित कर रहा है। कह रहा है वह योगी आदित्यनाथ का फैन व फालोअर है। उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहता है।

इसके साथ ही वह डीजीपी राजीव कृष्ण को भी संबोधित करते हुए है कि कह रहा है कि पुलिस के अधिकारी का आचरण सम्मानीय व गरिमापूर्ण होना चाहिए। इसके साथ ही उसने एक वीडियो पोस्ट की। इसमें रात्रिकालीन छोटे कपड़ों में एक महिला दिखाई दे रही है। जो आपत्तिजनक व्यवहार कर रही है। बैकग्राउंड में गाना बज रहा है।

वीडियो के साथ ही एक क्यूआरकोड भी प्रसारित किया गया है। इसमें मदद करने का आग्रह किया जा रहा है। यूट्यूबर ने बताया कि यह वीडियो एक महिला दारोगा का है।

सीएम योगी व डीजीपी से इस वीडियो को आपत्तिजनक व छवि बिगाड़ने वाली बताते हुए इसे रोकने व एक सरकुलर निकालकर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए सरकुलर जारी करने को कहा जा रहा है।

समाचार प्रसारित होते ही इस मामले की जांच शुरू की गई। इसमें पता चला कि यूट्यूब चैनल एनईसीओएलआईएस व इंस्टाग्राम आईडी मेरठ की महिला दारोगा अनु की है। वह एसएसपी आफिस में तैनात है। एसएसपी अवनीश पांडेय ने तत्काल महिला दारोगा अनु को निलंबित कर दिया।

इंस्टाग्राम आईडी व उनके यूट्यूब चैनल की जांच साइबर सेल को सौंप दी। एसपी अवनीश कुमार ने बताया कि महिला दारोगा का आचरण विभाग की सोशल मीडिया पालिसी का उल्लंघन का है। पद पर रहते हुए ऐसा आचरण व वीडियो बनाना व उनका इंटरनेट पर प्रसारण करना गलत है। उन्हें निलंबित किया गया है। प्रसारित समाचार, वीडियो, महिला दारोगा की इंस्टाग्राम यूट्यूब चैनल की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- बागपत में हेड कांस्टेबल की मासूम बेटी से दुष्कर्म का प्रयास, मुठभेड़ में 25 हजारी डिलीवरी ब्वॉय गिरफ्तार