Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    15 दिन की अनुमति मांगी, लेकिन 20 दिन में भी पूरा नहीं हुआ मेरठ के पुल की मरम्मत का काम; लोगों को हो रही परेशानी

    By Vinay Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Sat, 18 Jul 2026 01:28 PM (IST)

    Meerut News: मेरठ के दिल्ली रोड स्थित परतापुर पुल की मरम्मत में देरी से यात्रियों को जाम का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग ने 15 दिन की अनुम ...और पढ़ें

    परतापुर पुल की मरम्मत के चलते एक साइड से बंद है यातायात संचालन : जागरण

    परतापुर पुल की मरम्मत के चलते एक साइड से बंद है यातायात संचालन : जागरण

    HighLights

    1.  परतापुर पुल की मरम्मत के लिए ट्रैफिक पुलिस से लोक निर्माण विभाग ने मांगा था 15-15 दिनों का समय

    2. 4 जून से जारी है पुल की मरम्मत का कार्य, वर्तमान में दिल्ली से मेरठ आने वाली साइड में चल रहा कार्य

    जागरण संवाददाता, मेरठ। दिल्ली रोड स्थित रेलवे क्रासिंग के उपर बने परतापुर पुल की मरम्मत चल रही है। इस पुल की मरम्मत को डेढ़ महीने से अधिक हो गया है, जबकि अभी तक केवल एक साइड की मरम्मत पूरी हुई है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने दोनों साइड की मरम्मत के लिए यातायात पुलिस से 15-15 दिन की अनुमति मांगी थी। लेकिन दिल्ली से मेरठ आने वाली साइड की मरम्मत शुरू हुए 20 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन अभी भी कार्य पूरा नहीं है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है।

    इससे पहले मेरठ से दिल्ली जाने वाली साइड का मरम्मत कार्य लगभग 24 दिनों तक चला। इस लेटलतीफी और देरी के कारण प्रतिदिन सैकड़ों वाहन सवारों को जाम से जूझना पड़ रहा है। वर्तमान में दिल्ली से मेरठ वाली साइड की मरम्मत चल रही है और पूरा यातायात मेरठ से दिल्ली जाने वाली साइड पर संचालित हो रहा है। मरम्मत कार्य में लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड द्वारा पुल के बेयरिंग व एक्सपेंशन ज्वाइंटस को बदलने का कार्य किया जा रहा है। 30 वर्ष पुराने परतापुर पुल की कुल लंबाई 750 मीटर व चौड़ाई 14 मीटर (दोनों तरफ 7-7 मीटर) है। इसकी मरम्मत वीएपी इंफ्राटेक कंपनी द्वारा 42 लाख रुपये की लागत से की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- मकानों में चल रही दुकानें होंगी बंद, शत प्रतिशत व्यवसायिक निर्माण टूटेगा ही; राहत की बात यह है कि...

    परतापुर पुल की मरम्मत लगभग पूरी हो चुकी है। एक दो दिनों में ही पुल की दोनों साइड यातायात संचालन के लिए पूर्ण रूप से खोल दी जाएंगी। मरम्मत कार्य अधिक था, इसलिए कुछ दिन का समय ज्यादा लग गया।
    -सतेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।

    यह भी पढ़ें- Meerut Medical College में 'सिस्टम' फेल: बत्ती गुल होने से 100 ऑपरेशन टले; मरीजों के साथ भटक रहे तीमारदार  

    यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा के दौरान मेरठ के मेट्रो स्टेशनों तक पहुंचने को रूट तय, चार पहिया हल्के वाहनों से दिल्ली पहुंचने को 4 मार्ग