विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

VIDEO: मेरठ में बिना नंबर की कार का ड्राईवर पेट्रोल 'चोरी' कर हुआ फरार, CCTV में कैद हुई घटना

By Pramod Tyagi Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Wed, 19 Aug 2026 04:58 PM (IST)

Meerut News: मेरठ में एक बिना नंबर की बलेनो कार का चालक पेट्रोल पंप से 25 लीटर तेल डलवाकर बिना ...और पढ़ें

HighLights

  1. गांव कैली के फिलिंग स्टेशन की घटना।

  2. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

संवाद सूत्र, खरखौदा (मेरठ)। गांव कैली स्थित माता वैष्णो देवी फिलिंग स्टेशन से बिना नंबर की बलेनो कार चालक 25 लीटर तेल डलवा कर बिना भुगतान किए हुए फरार हो गया। सेल्समेन ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने कार की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। यह वारदात फिलिंग स्टेशन पर लगे कैमरे में कैद हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

y1

सीसीटीवी में दिखा युवक। वीडियो ग्रैब 

कैली स्थित माता वैष्णो देवी फिलिंग सेंटर के प्रबंधक मेरठ निवासी वरुण गर्ग ने बताया कि फिलिंग सेंटर पर बिना नंबर की सफेद रंग की बलेनो कार आई। कार में बैठे युवक ने 25 लीटर तेल सेल्समैन से डलवाने की बात कही। जैसे ही कार में तेल डल गया। कार चालक कार को तेज गति से लेकर बिना भुगतान किये फरार हो गया। जिसकी सूचना सेल्स मेन गुडू ने कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलती ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और कार की तलाश शुरू की। लेकिन कार का कोई पता नहीं चल सका।

यह वारदात फिलिंग सेंटर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। हालांकि जागरण इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। 

कार में बैठे एक युवक का फोटो साफ दिखाई दे रहा है। वीडियो गत 31 जुलाई का बताया गया है, जो अब वायरल हुआ है। इस मामले में इंस्पेक्टर समय पाल सिंह अत्री का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- जैश-ए-मोहम्मद के लिए चंदा वसूली करने वाले जफर को ATS ने मेरठ से दबोचा, मसूद अजहर से प्रभावित था बिहार का युवक

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल

सरूरपुर : बागपत के अमीननगर सराय निवासी दिलशाद बाइक से सरधना से वापस गांव लौट रहा था। जैसे ही वह सरधना बिनौली मार्ग पर जैनपुर गांव के सामने पहुंचा तो सामने से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सड़क पर गिरने से युवक घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में उपचार कराया। पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।

यह भी पढ़ें- दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होने गए युवक की मौत का रहस्य गहराया, स्वजन ने DM मेरठ से लगाई न्याय की गुहार