मेरठ में प्राॅपर्टी डीलर का बेटा कमरे में गया और फांसी लगाकर दे दी जान
Meerut News : मेरठ के शताब्दी नगर में एक प्रॉपर्टी डीलर के बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सौंप दिया। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन के सिपुर्द किया।
जागरण संवाददाता, मेरठ। शताब्दी नगर सेक्टर एक में प्राॅपर्टी डीलर के बेटे ने अपने घर की लोबी में लगे पंखे से फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सौंप दिया।
परतापुर के शताब्दीनगर सेक्टर एक निवासी हिमांशु सिंघल प्राॅपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। पुलिस के अनुसार प्राॅपर्टी डीलर का 22 वर्षीय बेटा काव्य सिंघल कई दिनों से तनाव में चल रहा था। शनिवार रात में वह खाना खाने के बाद दूसरी मंजिल पर बनें कमरे में सोने चला गया था।
देर रात में प्राॅपर्टी डीलर बेटे को देखने के पहुंचे तो लोबी में लगे पंखे पर उसका शव लटका हुआ था। सूचना मिलते ही थाना पुलिस माैके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा।
थाना प्रभारी अजय शुक्ला का कहना है कि युवक के पास से व कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल स्वजन भी कुछ बताने को तैयार नहीं है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव स्वजन के सिपुर्द कर दिया है।
युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, इंटरनेट पर वीडियो वायरल
इंटरनेट मीडिया पर रविवार को 12 सेकेंड का एक मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ युवक एक युवक को दौड़ा-दौड़ाकर बेल्टों से पीट रहे है। आरोपित युवकों ने मारपीट करते हुए युवक के कपड़े भी फाड़ दिए है। वीडियो होली से एक दिन पहले का सदर बाजार थानाक्षेत्र के लाल क्वार्टर का बताया गया है।
खबरें और भी
यहां कुछ युवक घूमते दिख रहे है। जिनमे से एक युवको कुछ युवक उसे रोककर मारपीट कर देते है। मारपीट होते देख वहां भीड़ जमा हो जाती है। जिसके बाद आरोपित पीड़ित युवक से माफी मंगवाकर छोड़ देते है। थाना प्रभारी इंद्रपाल सिंह का कहना है कि थाने में इस संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है। वीडियो के माध्यम से आरोपितों की पहचान की जा रही है।