विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आईएएस बनने के लिए रोजाना कितनें घंटे पढ़ें? IAS नूपुर गोयल ने बताया सिविल सेवा में सफलता का मंत्र

Published: Tue, 08 Sep 2026 11:00 PM (IST)

मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल ने आरजी गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने बताया कि आईएएस बनने ...और पढ़ें

आरजी गर्ल्स इंटर कालेज में छात्राओं के जवाब देती मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल। सौ. स्कूल

आरजी गर्ल्स इंटर कालेज में छात्राओं के जवाब देती मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल। सौ. स्कूल

HighLights

  1. आईएएस बनने के लिए 6-8 घंटे पढ़ाई आवश्यक।

  2. ऑनलाइन कोचिंग भी सिविल सेवा तैयारी में सहायक।

  3. नूपुर गोयल ने छात्राओं को यूपीएससी के लिए प्रेरित किया।

जागरण संवाददाता, मेरठ। मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल ने सोमवार को आरजी गर्ल्स इंटर कालेज में पहुंचकर छात्राओं से संवाद किया। आईएएस नूपुर गोयल से छात्राओं ने भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और भारतीय वन सेवा में जाने को लेकर सवाल किए। बताया कि इन सेवाओं में आने के लिए रोजाना छह से आठ घंटे पढ़ाई करना जरूरी है।

शासन ने कुछ दिन पहले आदेश जारी किए थे कि जिले में तैनात आईएएस सप्ताह में एक बार किसी स्कूल में जाएंगे और यूपीएससी परीक्षा के बारे में छात्र-छात्राओं को प्रेरित करेंगे।

इसी के तहत सोमवार को आईएएस नूपुर गोयल आरजी गर्ल्स इंटर कॉलेज में पहुंची और छात्राओं को प्रशासनिक सेवा में जाने के बारे में प्रेरित किया।

छात्रा शिवानी ने सीडीओ से पूछा कि आईएएस बनने के लिए क्या कोचिंग जरूरी होती है। जवाब मिला कि अब कोचिंग करना कठिन नहीं रहा है। अपने मोबाइल से भी आनलाइन कोचिंग की सुविधा है। उन्होंने कोचिंग जरूरी बताया।

उन्होंने परीक्षा से लेकर इंटरव्यू तक प्रोसेस छात्राओं को समझाया। संवाद बैठक में विद्यालय की प्रधानाचार्य, जिला विद्यालय निरीक्षक, पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज के उप प्रधानाचार्य प्रशांत चौधरी, विद्यालय की शिक्षिकाएं आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- IAS द‍िव्‍या म‍ित्‍तल ने इस्‍तीफे के ल‍िए जो द‍िन चुना वह अपने आप में काफी खास, जानकर चौंक जाएंगे आप भी

यह भी पढ़ें- नेताओं से था टकराव, जनता से जुड़ाव... अपनी बेबाक कार्यशैली से IAS दिव्या मित्तल ने बनाई अलग पहचान