Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का मेरठ में तीन दिवसीय दौरा, विवि के दीक्षा समारोहों में हाेंगी शामिल

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 07:40 AM (IST)

    राज्यपाल आनंदी बेन पटेल तीन दिनों के लिए मेरठ में रहेंगी, विभिन्न विश्वविद्यालयों के दीक्षा समारोहों में भाग लेंगी। वे सरदार पटेल कृषि विश्वविद्यालय, ...और पढ़ें

    राज्यपाल आनंदीबेन पटेल।

    राज्यपाल आनंदीबेन पटेल।

    HighLights

    1. राज्यपाल आनंदी बेन पटेल तीन दिन मेरठ में रहेंगी।

    2. कृषि और सीसीएसयू के दीक्षा समारोह में भाग लेंगी।

    3. मेजर ध्यान चंद खेल विश्वविद्यालय की प्रगति देखेंगी।

    जागरण संवाददाता, मेरठ। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल सोमवार से तीन दिनों तक मेरठ में ही रहेंगी। वह यहां विश्वविद्यालयों के दीक्षा समारोह के लिए सोमवार को पहुंचेंगी। सोमवार को राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल सबसे पहले सीधे सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में पहुंचेंगी।

    राज्यपाल यहां दीक्षा समारोह के बाद वह चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में रात में रुकेंगी। इसके बाद मंगलवार राज्यपाल सलावा में बन रहे मेजर ध्यान चंद खेल विश्वविद्यालय की प्रगति देखने जाएंगी।

    तीन दिन मेरठ में राज्यपाल

    खेल विश्वविद्याल के भ्रमण के बाद राज्यपाल वापस सीसीएसयू पहुंचेंगी और मंगलवार रात वहीं गुजारने के बाद बुधवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में शामिल होंगी। सीसीएसयू के दीक्षा समारोह के बाद राज्यपाल मेरठ से रवाना होंगी।

    यह भी पढ़ें- मेरठ में 357 करोड़ का टैक्स रिफंड घोटाला: 3000 क्लाइंट्स को दिलाए अवैध Refund, 50 लाख के जेवर और 4 करोड़ की FD सीज

    यह भी पढ़ें- पति को नींद की गोलियां देकर सांप से कटवाया: मेरठ पुलिस से बोली दामिनी- तुषार को छोड़ दो मैं कबूल कर लूंगी जुर्म