गंगा एक्सप्रेसवे पर स्टंट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, बदमाशों ने आधे घंटे तक मचाया था हुड़दंग
मेरठ में गंगा एक्सप्रेस-वे पर खड़खड़ी टोल प्लाजा के पास स्टंट करने, रील बनाने और बैरियर तोड़कर भागने के आरोप में चार कार चालकों को गिरफ्तार किया गया है।

गंगा एक्सप्रेसवे पर स्टंट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, मेरठ। गंगा एक्सप्रेस-वे पर खड़खड़ी टोल प्लाजा के पास स्टंट करने, रील बनाने व जबरन बैरियर तोड़कर निकलने वाले आरोपी आठ कार चालकों के खिलाफ टोल प्लाजा के मैनेजर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
वहीं, पुलिस ने दो स्कॉर्पियो एक थार और एक वरना कार कोशिश करते हुए सभी के चालकों को गिरफ्तार कर लिया और चालान कर दिया। पुलिस बाकी चार आरोपितों की तलाश में जुटी है।
बुधवार को दोपहर के समय कई लग्जरी गाड़ियों के काफिले के साथ गंगा एक्सप्रेस वे पर पहुंचे युवकों ने सभी नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए पहले जमकर हूटर बजाया फिर गंगा एक्सप्रेस वे पर खड़े पौधों को गाड़ियों से रौंदा, नियम के विरुद्ध एक्सप्रेसवे को पार कर दूसरी और पहुंचे तथा टोल प्लाजा पर कैमरों के सामने गाड़ियों से स्टंट करते हुए रील बनाई।
बाद में सभी कार सवार टोल बैरियर को तोड़कर बिना टोल जमा करे ही निकल गए। करीब 30 मिनट तक रोड पर कब्जा करते हुए हुड़दंग काटा। बाद में कार सवारों द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल की गई।
उधर टोल पर तैनात टोल मैनेजर आमोद केटकर ने कैमरा के आधार पर सभी गाड़ियों का नंबर निकाल कर सभी के खिलाफ खरखौदा थाना पर रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया तो खरखौदा पुलिस को तुरंत थी सभी को गिरफ्तार करने का आदेश मिला, जिसमें खरखौदा पुलिस ने दो स्कॉर्पियो, एक थार व एक वरना कार सहित चार गाड़ियों को दबोच लिया।
पुलिस ने सभी गाड़ियों को सीज भी कर दिया। वहीं पुलिस ने कार चालक तनिष्क पुत्र सुंदर भड़ाना निवासी जुर्रानपुर लोहियानगर, हर्ष पुत्र विजेंद्र गोपाल विहार गढ़ रोड मेरठ, युवराज पुत्र धीरेंद्र निवासी चंद्रपुरा थाना खरखौदा और विक्रांत पुत्र सुंदर निवासी धनौटा सभी को गिरफ्तार कर शांति भंग के आरोप में चालान कर दिया।
यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेस-वे पर गाड़ियों के साथ हुड़दंग, हूटर बजा किया हंगामा, स्टंट कर बनाई रील... बैरियर भी तोड़ डाला
खड़खड़ी टोल प्लाजा पर लगा है एटीएमएस सिस्टम
गंगा एक्सप्रेसवे के खड़खड़ी टोल प्लाजा प्रबंधन की अत्याधुनिक तकनीक आटोमेटिक ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (एटीएमएस) से युक्त है।
मेरठ से बदायूं के बीच में दो कंट्रोल रूम तथा प्रत्येक किलोमीटर पर कोरियाई पीटीजेड कैमरे लगाए गए हैं। एक कंट्रोल रूम खड़खड़ी टोल प्लाजा पर भी लगा है। कंट्रोल रूम में निगरानी के लिए पुलिस को भी तैनात होना चाहिए।
गंगा एक्सप्रेस वे पर स्टंट करने वाले और बैरियर तोड़ने वाले कर आरोपित युवकों को कार समेत गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही हैं। जल्द कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
देव सिंह रावत इंस्पेक्टर खरखौदा
