VIDEO: गंगा एक्सप्रेसवे पर शराबी का हाईवोल्टेज ड्रामा, महिला कंडेक्टर व यात्रियों से गाली-गलौज; रोडवेज बस के शीशे तोड़े
Meerut News: गंगा एक्सप्रेसवे पर एक युवक ने शराब के नशे में बस में तोड़फोड़ की और महिला परिचालक व यात्रियों से अभद्रता की।
HighLights
खरखौदा क्षेत्र में हुई घटना का वीडियो वायरल।
चालक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जांच जारी।
संवाद सूत्र, खरखौदा (मेरठ)। गंगा एक्सप्रेसवे पर शराब के नशे में एक युवक ने बस में जमकर उत्पात मचाया। आरोपित ने बस में तोड़फोड़ करते हुए महिला परिचालक और अन्य यात्रियों के साथ गाली-गलौज व अभद्रता की। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है।
आगरा निवासी रोडवेज बस चालक हरेंद्र सिंह ने बताया कि वह बस संख्या यूपी 78 जेटी 6712 लेकर गंगा एक्सप्रेसवे से जा रहे थे। इसी दौरान मेरठ से एक युवक बस में सवार हुआ। चालक का आरोप है कि युवक शराब के नशे में था और उसने महिला परिचालक अर्चना तथा अन्य सवारियों के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया।
बस में मौजूद लोगों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। आरोप है कि युवक बस से नीचे उतर गया और बाहर से बस के शीशे तोड़ दिए। कुछ लोगों ने आरोपित युवक की धुनाई भी की।
चालक ने मामले की तहरीर थाने में देकर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर समय पाल सिंह अत्री का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- मेरठ में बिना नंबर की कार का ड्राईवर 25 लीटर पेट्रोल चोरी कर हुआ फरार, CCTV में कैद हुई घटना
चेकिंग अभियान में सात वाहन सीज, 12 का चालान काटा
मेरठ: परिवहन विभाग की टीम ने परतापुर क्षेत्र एवं रोहटा रोड पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान तीन स्कूली वाहनों को सीज किया और चार के चालान काटे गए। इसके अलावा यातायात उल्लंघन पर ओवरलोडिंग में पांच ट्रकों के चालान काटे गए, जबकि दो सीज किए गए हैं।
अनधिकृत रूप से यात्री वाहन संचालित करने पर दो वाहन सीज किए और तीन का चालान काटा गया। एआरटीओ (प्रवर्तन) सुधांशु रंजन ने बताया कि मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 के तहत स्कूली वाहनों की जांच के लिए 25 अगस्त तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
