मऊ में हीट वेव को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाजरी, अस्पतालों में बेड आरक्षित
मऊ में भीषण गर्मी के कारण हीट वेव का खतरा बढ़ गया है। जिला आपदा प्रबंधन ने एडवाइजरी जारी की है, और स्वास्थ्य विभाग भी तैयारियों में जुटा है। ...और पढ़ें

हीट वेव को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाजरी।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, मऊ। अत्यधिक गर्मी पड़ने से हीट वेव का खतरा बढ़ गया है। इसकाे लेकर जिला आपदा प्रबंधन की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग भी हीट वेव से बचाव की तैयारियों में जुट गया है। अस्पतालों में अलग वातानूकुलित वार्ड बनाकर बेड आरक्षित किया गया है। साथ ही दवाओं का इंतजाम किया जा रहा है।
जिले के सरकारी अस्पतालों में हीट वेव को अलर्ट जारी कर दिया गया है। जिला अस्पताल में वातानुकूलित छह बेड के एक वार्ड को हीट वेव के शिकार लोगों का इलाज करने के लिए आरक्षित किया गया है।
साथ ही सभी दस सीएचसी में दो-दो बेड को आरक्षित किया गया है। वहीं, वार्डो को ठंडा रखने के लिए कूलर लगाने की तैयारी की जा रही है।
साथ ही हीट वेव को लेकर सभी सरकारी अस्पतालों में ओआरएस के साथ ही महत्वपूर्ण दवाओं को इंतजाम किया गया है। वहीं, जिला अस्पताल व सीएचसी पर फिजिशियन डाक्टरों की तैनाती की गई है। साथ ही अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को भी अलर्ट कर आनकाल रहने के निर्देश दिए गए है।
बाहर निकलने से दोपहर में बचे
अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने बताया कि आपदा प्रबंधन की एडवाजरी के अनुसार अधिक गर्मी वाले समय में विशेष कर दोपहर 12 से 03 बजे के मध्य सूर्य की सीधी रोशनी में बाहर निकलने से बचे। साथ ही नंगे पैर बाहर न निकले।
अधिक प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थों और बासी भोजन का प्रयोग न करें। बच्चों तथा पालतू जानवरों को खड़ी गाड़ियों में न छोड़ें। गहरे रंग के भारी तथा तंग कपडे न पहने। तापमान अधिक हो हाेने पर श्रम कार्य न करें।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- बच्चों में फास्ट फूड की आदत को कंट्रोल करने के लिए स्कूलों में सख्ती, परिषद ने जारी किया निर्देश
अधिक गर्मी में खाना बनाने से बचे, रसोई घर को ठंडा करने के लिए दरवाजे तथा खिड़कियां को खोल कर रखें। शराब, चाय, काफी, कार्बोनेटेड साफ्ट ड्रिंक आदि के प्रयोग से बचें।
इन पेय व खाद्य पदार्थो का प्रयोग अधिक करें
हीट वेव से बचने के लिए प्यास नहीं लगने के बावजूद अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए।ओआरएस घर में बने पेय पदार्थ, लस्सी, नीबू पानी, छांछ पीने में और जल की प्रचुर मात्रा वाले मौसमी फलों एवं सब्जियों में तरबूज, खरबूज, संतरें, अंगूर, अन्नास खीरा, ककडी का प्रयोग खाने में करें।
हीट वेव के लक्षण
जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि हीट वेट के मरीज को शरीर में पानी की कमी हो जाती है। पसीना ज्यादा निकलना, घबडाहट होना, सांस फूलना, तेज बुखार और चक्कर आता है। इन लक्षणों के आने पर तत्काल डाक्टर की सलाह लेकर दवा का सेवन करना चाहिए।
हीट वेव को लेकर सभी सरकारी अस्पतालों में बेड आरक्षित किया गया है। साथ ही आने वाले मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर इंतजाम करने के निर्देश दिए गए है। सभी अस्पताल में पर्याप्त दवा के इंतजाम कर दिए गए है। -डॉ. संजय गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी।