Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बच्चों में फास्ट फूड की आदत को कंट्रोल करने के लिए स्कूलों में सख्ती, परिषद ने जारी किया निर्देश

    Updated: Sun, 05 Apr 2026 04:39 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने नए सत्र से स्कूलों में जंक फूड पर सख्ती का फैसला किया है। इसका उद्देश्य बच्चों में फास्ट फूड की बढ़ती आदत को निय ...और पढ़ें

    बच्चों में फास्ट फूड की आदत को कंट्रोल करने के लिए स्कूलों में सख्ती। AI जेनेरेटेड फोटो

    बच्चों में फास्ट फूड की आदत को कंट्रोल करने के लिए स्कूलों में सख्ती। AI जेनेरेटेड फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवादसूत्र, अमेठी। विद्यार्थियों की सेहत को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने नए शैक्षणिक सत्र से स्कूलों में जंक फूड पर सख्ती करने का निर्णय लिया है। बढ़ती फास्ट फूड की आदत को नियंत्रित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत बच्चों को पौष्टिक खानपान अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

    स्कूलों में बर्गर, पिज्जा, चिप्स, नूडल्स, कोल्ड ड्रिंक व अन्य पैकेट वाले खाद्य पदार्थों के दुष्प्रभावों के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया जाएगा।

    इसके लिए शैक्षिक वीडियो, विबच्चों में फास्ट फूड की आदत को कंट्रोल करने के लिए स्कूलों में सख्तीज्ञान क्लब की गतिविधियों और सह-शैक्षिक कार्यक्रमों का सहारा लिया जाएगा, ताकि बच्चे आसानी से समझ सकें कि जंक फूड उनके स्वास्थ्य पर किस प्रकार प्रतिकूल असर डालता है।

    शिक्षकों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे रोचक और प्रयोगात्मक तरीकों से संतुलित आहार के महत्व को समझाएं। बच्चों को फल, हरी सब्जियां, दाल, दूध व उससे बने उत्पादों के सेवन के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही उन्हें घर से पौष्टिक टिफिन लाने के लिए भी जागरूक किया जाएगा।

    विभाग ने सभी प्रधानाचार्यों को इन निर्देशों की जानकारी देने के साथ ही स्कूल स्तर पर पौष्टिक खाद्य पदार्थों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इस सूची को विद्यार्थियों और अभिभावकों तक पहुंचाया जाएगा, जिससे स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिल सके।

    खबरें और भी