Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    500 समर्थकों के साथ भाजपा छोड़ बसपा में शामिल हुए भरत सिंह, मधुबन से प्रत्याशी घोषित

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 10:09 PM (IST)

    बसपा ने मधुबन में महासम्मेलन आयोजित किया, जहां पूर्व भाजपा नेता भरत सिंह 500 समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हुए। ...और पढ़ें

    सम्मेलन को संबोधित करते मंडल कोआर्डिनेटर दिनेश चंद्रा व बगल में फूल माला पहन खड़े भरत सिंह

    सम्मेलन को संबोधित करते मंडल कोआर्डिनेटर दिनेश चंद्रा व बगल में फूल माला पहन खड़े भरत सिंह

    HighLights

    1. भरत सिंह 500 समर्थकों संग बसपा में हुए शामिल।

    2. बसपा ने मधुबन विधानसभा से भरत सिंह को प्रत्याशी बनाया।

    3. बसपा ने अन्य दलों और चंद्रशेखर पर साधा निशाना।

    जागरण संवाददाता, मऊ। बहुजन समाज पार्टी की ओर से रविवार को मधुबन के गांधी मैदान में विधानसभा क्षेत्र स्तरीय महासम्मेलन का आयोजन किया गया।

    बसपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंटू ने बताया कि इसमें मधुबन विधानसभा क्षेत्र के पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी और भाजपा नेता भरत सिंह ने 500 समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

    78727035

    इसके बाद मुख्य अतिथि मंडल कोआर्डिनेटर दिनेश चंद्रा ने भरत सिंह को मधुबन विधानसभा क्षेत्र से बसपा का प्रत्याशी घोषित कर दिया। कहा कि प्रदेश की जनता को पार्टी को मजबूत करने का समय आ गया है।

    उन्होंने आजाद समाज पार्टी के सांसद चंद्रशेखर पर कटाक्ष करते हुए कहा कि एक भाई जंतर-मंतर पर लाठी और गोली की बात करता था, लेकिन जब पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो वह संसद में आराम करने भाग गया। ऐसे लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है। सपा, भाजपा और कांग्रेस ने समय-समय पर जनता को ठगा है।

    यह भी पढ़ें- 'भगवान राम के नाम पर सत्ता में आकर उन्हीं के मंदिर में चढ़ावा चोरी कर ली'; सीतापुर में बोले अजय राय