Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्व राष्ट्रपति कोविंद का मथुरा दौरा: रमणरेती में गुरुशरणानंद महाराज से लिया आशीर्वाद

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 12:49 PM (GMT+05:30)

    पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मथुरा के रमणरेती आश्रम में गुरुशरणानंद महाराज से आशीर्वाद लिया और सनातन धर्म पर चर्चा की। अपने तीन दिवसीय प्रवास के ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. पूर्व राष्ट्रपति कोविंद ने रमणरेती आश्रम में गुरुशरणानंद महाराज से आशीर्वाद लिया।

    2. उन्होंने प्राचीन गुदड़ी में पौधारोपण किया और सनातन धर्म पर चर्चा की।

    3. मथुरा प्रवास के दौरान इस्कॉन और राधारमण मंदिरों के भी दर्शन किए।

    जागरण संवाददाता, मथुरा। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास पर जिले में आए हैं। अंतिम दिन रविवार की सुबह नौ बजे महावन रमणरेती आश्रम पहुंचे। बटुकों द्वारा मंत्रोच्चारण कर पूर्व राष्ट्रपति को आश्रम में प्रवेश कराया। ठाकुर रमणविहारी के दर्शन करने के बाद वह कार्ष्णि गुरुशरणानंद महाराज से मिलने उनकी कुटिया में पहुंचे।

    प्राचीन गुदड़ी में पौधारोपण किया

    महाराज से आशीर्वाद लेकर सनातन पर चर्चा की। इसके बाद वह वृंदावन वैजयंती आश्रम पहुंचे। इसी तरह पूर्व राष्ट्रपति ने प्राचीन ज्ञान गुदड़ी में पौधारोपण किया। इसके बाद वह राधारमण मंदिर पहुंचे और आराध्य के दर्शन किए।

    इस्कॉन में किए थे शनिवार को दर्शन

    इससे पहले शनिवार शाम साढ़े पांच बजे कोविंद इस्कॉन मंदिर पहुंचे। यहां अध्यक्ष पंचगौड़ा दास, सीएफओ विष्णुनाम दास, रविलोचन दास ने पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया था। इस्कॉन संस्थापक श्रील प्रभुपाद के समाधि स्थल का दर्शन कर प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। भगवान श्रीकृष्ण बलराम के दर्शन किए। श्रील प्रभुपाद की कुटिया पहुंचे,यहां प्रभुपाद की उपयोग की वस्तुएं देखी।

    यह भी पढ़ें- फूल-मालाएं, खुली जीप और ढोल-नगाड़े ... सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंकने के आरोपितों का स्वागत

    तीन दिन के दौरे पर हैं पूर्व राष्ट्रपति

    पूर्व राष्ट्रपति पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने तीन दिवसीय प्रवास के अंतिम दिन दोपहर भाेज के बाद होटल ताज विवंता पहुंचेंगे और शाम चार बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

    यह भी पढ़ें- आगरा नगर परिक्रमा: 43 KM नंगे पैर चलकर चारों शिवालयों का आशीर्वाद लेंगे शिवभक्त, मिलेगी अमरनाथ जैसी सेवा

    खबरें और भी