हनुमान अंश की निर्माता मथुरा में होंगी सम्मानित, अनुप्रिया को मिलेगा रामायणी सम्मान
फिल्म 'हनुमान अंश' की निर्माता अनुप्रिया नागर को रामायण रिसर्च काउंसिल द्वारा रामायणी सम्मान से नवाजा जाएगा। यह सम्मान उन्हें ...और पढ़ें

हनुमान अंश की निर्माता अनुप्रिया।
HighLights
रामायण रिसर्च काउंसिल देगी 'रामायणी सम्मान' वृंदावन में।
अनुप्रिया नागर संत प्रेमानंद से भी मुलाकात करेंगी।
जागरण संवाददाता, मथुरा। देशभर के सिनेमाघरों में बाबा नीम करौरी के जीवन पर बनी फिल्म हनुमान अंश इन दिनों धूम मचा रही है। रामायण रिसर्च काउंसिल अब इस फिल्म की निर्माता अनुप्रिया नागर को रामायणी सम्मान प्रदान करेगी।
काउंसिल के ट्रस्टी डा. देवदत्त शर्मा ने बताया कि अनुप्रिया नागर हनुमान अंश फिल्म की तीन निर्माताओं में से एक हैं। उन्हें मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे यह सम्मान वृंदावन के कृधा रेजीडेंसी होटल में दिया जाएगा। इस कार्यक्रम में साधु-संत भी मौजूद रहेंगे।
डा. देवदत्त शर्मा ने बताया कि काउंसिल के संयोजन में इसी साल 19 अगस्त को काशी हिंदू विश्वविद्यालय में गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर देश की 28 विभूतियों को रामायणी सम्मान प्रदान किया गया था। अब यह सम्मान अनुप्रिया नागर को दिया जा रहा है। अनुप्रिया मूल रूप से मुंबई की रहने वाली हैं।
21 साल की उम्र में ही उन्होंने हनुमान अंश फिल्म का निर्माण किया। यूनिवर्सिटी आफ बैथ इंग्लैंड से उन्होंने अर्थशास्त्र की पढ़ाई की। इस दौरान वह विख्यात संत प्रेमानंद से भी मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लेंगी।
यह भी पढ़ें- बाबा नीम करौरी की समाधि का रहस्यमय डिजाइन: आगरा के आर्किटेक्ट की कहानी
