जन्माष्टमी पर फैमिली से बढ़ाई दोस्ती, फिर रेलवे स्टेशन से उठाया मासूम; उन्नाव के दंपती का पांच माह का बच्चा मथुरा से अगवा
Mathura News: उन्नाव के पाठकपुर निवासी दंपती का पांच माह का मासूम बेटा मथुरा रेलवे जंक्शन से अगवा हो गया। ...और पढ़ें

Mathura News: अगवा किया गया पांच माह की बच्चा सूर्या।
HighLights
उन्नाव के दंपती का पांच माह का मासूम अगवा
मथुरा रेलवे जंक्शन से भोर में हुई घटना
आरोपी दंपती ने दोस्ती कर बच्चे को चुराया
जागरण संवाददाता, मथुरा। Mathura News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा आए उन्नाव के दंपती के पांच माह के मासूम को मंगलवार भोर में खुद को दंपती बताने वाले युवक-युवती अगवा कर फरार हो गए। घटना के बाद सक्रिय पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले, जिसमें आरोपित दंपती कैद हुए हैं। उनके साथ बच्चा भी है। इस मामले में हाईवे पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित दंपती की तलाश तेज कर दी है।
उन्नाव के पाठकपुर निवासी 28 वर्षीय देवशंकर मिश्र चार सितंबर को मथुरा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी देखने आए थे। उनके साथ पत्नी गौरी मिश्रा, तीन वर्ष की बेटी प्रिया व पांच माह का पुत्र सूर्या मिश्रा भी थे।
आरोपित ने तीन दिन से साथ में रहकर बढ़ा लिया था मेलमिलाप
देवशंकर मिश्र अपने परिवार के साथ मथुरा व वृंदावन में मंदिरों के दर्शन किए। छह सितंबर को वह वृंदावन से मथुरा आए और जंक्शन रेलवे स्टेशन द्वितीय प्रवेश द्वार के बाहर टिनशेड में बने यात्री प्रतीक्षालय में ठहर गए। यहां उनकी मुलाकात एक युवक-युवती से हुई जिन्होंने खुद को पति-पत्नी बताया। युवक-युवती ने देवशंकर से संबंध बना लिए और रात्रि में दोनों लोग पास में सोते थे।
पीड़ित की पत्नी को आरोपित की पत्नी की हरकतों पर हुआ था शक
देवशंकर ने बताया, हमारी पत्नी को उनकी हरकतों पर कुछ शक हुआ तो हम लोग सतर्क हो गए। सात सितंबर की रात्रि नौ बजे आरोपितों ने हमारे समीप में बिस्तर बिछा लिया। इस पर पत्नी बच्चों को लेकर थोड़ा दूर जाकर लेट गई। देवशंकर ने बताया, कुछ देर बाद आरोपित युवती भी उसके पास पहुंच गई। इसका उसने विरोध किया तो उसने प्रतीक्षालय की देखरेख करने वाली महिला कर्मी से गालीगलौज करने की शिकायत कर बाहर करवा दिया। इसके बाद हम लोग प्रतीक्षालय के बाहर पीपल के पेड़ के नीचे चबूतरे पर लेट गए।
यह भी पढ़ें- अलीगढ़ एसएसपी नीरज जादौन ने चंडौस एसओ किए सस्पेंड, देर रात निरीक्षण में थाना से मिले गायब
मंगलवार भोर दंपती उठाकर ले गया बच्चा
देवशंकर ने बताया, मैंने पत्नी को सुला दिया। मंगलवार भोर चार बजे पत्नी जाग गई तो मैं साे गया। सुबह पांच बजे पत्नी लघुशंका करने चली गई, इसी दौरान उनके पुत्र सूर्या को आरोपित दंपती उठा ले गए।
यह भी पढ़ें- पहली इलेक्ट्रिक AC डबल डेकर बस शुरू: गोरखपुर में रूट तय, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
यूपी डायल-112 पर कॉल की तो जीआरपी व हाईवे थाना पुलिस ने सीसीटीवी चेक किए। इसमें दोनों मासूम सूर्या के साथ कैद हुए हैं। हाईवे थाना पुलिस ने अज्ञात दंपती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश तेज कर दी है। सीओ रिफाइनरी प्रवीन कुमार तिवारी ने बताया, दंपती ने दो बच्चों को उठाया था।
इनमें से एक को वह रेलवे स्टेशन तृतीय प्रवेश द्वार धौलीप्याऊ के बाहर सड़क पर छोड़ गए, जबकि उन्नाव के दंपती के पांच माह के मासूम को ले गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित दंपती की तलाश में जुट गई है।
