विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कृष्ण जन्मोत्सव पर ब्रज की अलौकिक सजावट देख अभिभूत हुए श्रद्धालु, रंग-बिरंगी लाइटों से सजे मंदिर

Published: Fri, 04 Sep 2026 08:57 PM (IST)

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर ब्रजमंडल दिव्य और भव्य सजावट से सराबोर है, जिसे देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। चौराहों, मार्गों ...और पढ़ें

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सजाया गया भूतेश्वर तिराहा।

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सजाया गया भूतेश्वर तिराहा।

HighLights

  1. ब्रजमंडल दिव्य और भव्य सजावट से सराबोर।

  2. श्रद्धालु अलौकिक सजावट देख अभिभूत हुए।

  3. चौराहों, मार्गों पर कृष्ण लीलाओं का चित्रण।

जागरण संवाददाता, मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर ब्रजमंडल का कोना-कोना दिव्यता और भव्यता से सराबोर है। कान्हा के स्वागत में सजे ब्रज की अलौकिक सजावट देख श्रद्धालु अभिभूत हो गए। चौराहों, मार्गों की सजावट देख भक्त इस कदर अभिभूत हैं कि उनके कदम स्वतः ही ठहर गए। इस पावन धरा पर भक्तों को अहसास हो रहा है, मानो साक्षात द्वापरयुग जीवंत हो उठा है।

भोपाल से पहली बार आए मुकेश कुमार भूतेश्वर तिराहा की सजावट देखकर इतने मंत्रमुग्ध हुए, वहीं रुक गए और एकटक इस अद्भुत नजारे को निहारते रहे। उन्होंने बताया कि कल्पना भी नहीं की थी, ब्रज का यह रूप इतना मनमोहक होगा। जैसा उन्होंने सोचा था, उससे कहीं अधिक भव्य और सुंदर सजावट उन्हें देखने को मिली है।

कुछ ऐसा ही हाल शहर के अन्य प्रमुख मार्गों का भी है। स्टेट बैंक चौराहा से गुजरते समय झांसी के अवनीश कुमार के कदम भी चौराहा पार करते ही अचानक रुक गए।

चौराहे और उसके आसपास की गई सज्जा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने इस तरह आकर्षित किया, वे कुछ देर के लिए अपनी यात्रा भूलकर बस इस दृश्य को अपनी आंखों में बसाने लगे। यह नजारा केवल एक या दो स्थानों तक सीमित नहीं है, बल्कि ब्रज के अधिकांश क्षेत्रों और प्रमुख चौराहों का रहा।

ब्रज आने वाला हर श्रद्धालु सजावट को देखकर आनंदित नजर आया। ब्रज में की गई सजावट में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का चित्रण किया गया है। मयूर कलाकृतियां, आकर्षक लाइटिंग, फूलों की सजावट और हर चौराहे पर गूंजते कान्हा के भजनों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

यह भी पढ़ें- Janmashtami 2026: पंचगव्य से ठाकुर राधारमणलाल का शुरू हुआ महाभिषेक, जयकारों से गूंजा वृंदावन