विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Janmashtami 2026: पंचगव्य से ठाकुर राधारमणलाल का शुरू हुआ महाभिषेक, जयकारों से गूंजा वृंदावन

By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
Published: Fri, 04 Sep 2026 10:26 AM (IST)

वृंदावन के मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है, जिसमें ठाकुर राधारमण मंदिर में दिन में ही ...और पढ़ें

ठाकुर राधारमणलाल जू मंदिर में शुक्रवार को आराध्य का अभिषेक करते महंत।

ठाकुर राधारमणलाल जू मंदिर में शुक्रवार को आराध्य का अभिषेक करते महंत।

HighLights

  1. ठाकुर राधारमण मंदिर में दिन में मनाया गया जन्मोत्सव।

  2. आराध्य ठाकुर राधारमणलालजू का पंचामृत से महाभिषेक।

संवाद सहयोगी, वृंदावन। सोलह कलाओं के अवतारी भगवान श्रीकृष्ण के जन्मा का उल्लास यूं तो पूरे ब्रजमंडल में छाया है। मथुरा समेत दुनियाभर में रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया। लेकिन, वृंदावन के मंदिरों में शुक्रवार को जन्मोत्सव मनाया जा रहा है।

सप्तदेवालयों में शामिल ठाकुर राधारमण मंदिर में दिन में ही भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव उल्लास पूर्वक मनाया। आराध्य ठाकुर राधारमणलालजू के श्रीविग्रह का पंचामृत से महाभिषेक हुआ तो दर्शन को भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।

वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य मंदिर सेवायत आराध्य का पंचामृत से महाभिषेक कर रहे थे और दर्शन को पहुंचे श्रद्धालुओं के जयकारे से वातावरण गुंजित हो रहा है।

ठाकुर राधारमण मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर शुक्रवार की सुबह 9 बजे मंदिर सेवायतों ने आराध्य के श्रीविग्रह का सवामन दूध, दही, शहद, घी, शर्करा एवं इत्र, यमुनाजल व जड़ी-बूटियों से वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य महाभिषेक शुरू किया तो दर्शन को भक्तों की भीड़ मंदिर में एकत्रित होने लगी

मंदिर सेवायत वैष्णवाचार्य शरदचंद्र गोस्वामी, वैष्णवाचार्य अभिषेक गोस्वामी, वैष्णवाचार्य श्रीवत्स गोस्वामी, वैष्णवाचार्य पद्मनाभ गोस्वामी, पुंडरीक गोस्वामी, सुमित गोस्वामी, अनुराग गोस्वामी समेत अनेक गोस्वामी आराध्य का महाभिषेक कर रहे थे। मंदिर में मौजूद श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाकर आनंदित हो रहे थे।

सप्तदेवालयों में शामिल राधादामोदर मंदिर में सुबह 9.30 बजे सेवायत कृष्ण बलराम गोस्वामी, कनिका गोस्वामी ने गिरिराज चरणशिला और ठाकुरजी के श्रीविग्रहों का दूध, दही, शहद, घी, शर्करा एवं इत्र तथा वनौषधियों से महाभिषेक शुरू कर दिया है।

इसलिए दिन में मनाया जाता है जन्मोत्सव

भगवान श्रीकृष्ण ने मथुरा में जन्म लिया और खुशियां गोकुल में मनाई गईं। मथुरा-गोकुल सहित देश दुनिया में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव रात में होता है। लेकिन, राधारमण मंदिर में दिन में ही श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाता है।

इसके पीछे मान्यता है ठाकुर राधारमणलालजू भोर में प्रकट हुए थे। इसलिए दिन में ही आराध्य का जन्मोत्सव मनाने की परंपरा है।