विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धोखाधड़ी के आरोप में जेल गए नेत्रपाल सिंह को भाजपा ने बनाया ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष, नियुक्ति पर सवाल खड़े कर रहे भाजपाई

Published: Mon, 07 Sep 2026 09:42 AM (IST)

ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री ने इस नियुक्ति पर सवाल उठाते हुए पार्टी नेतृत्व से शिकायत की है, जबकि ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष ने नेत्रपाल का बचाव किया है।

चौधरी नेत्रपाल सिंह। फोटो स्वयं द्वारा

चौधरी नेत्रपाल सिंह। फोटो स्वयं द्वारा

HighLights

  1. भाजपा ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष बने नेत्रपाल सिंह

  2. धोखाधड़ी मामले में ढाई माह जेल में रहे

  3. पार्टी में नियुक्ति पर उठे सवाल, शिकायत दर्ज

जागरण संवाददाता, मथुरा। भाजपा में ब्रज क्षेत्र की नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष बनाए गए चौधरी नेत्रपाल सिंह के चयन पर सवाल खड़े हो गए हैं। नेत्रपाल पर धोखाधड़ी के एक मुकदमे में ढाई माह तक जेल में रहे। भाजपा के ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री का कहना है कि बाकी लोग भी कतार में थे, इसके बाद भी जेल जा चुके नेत्रपाल को उपाध्यक्ष बना दिया गया है। इसकी शिकायत भी पार्टी नेतृत्व को दी गई है।

नेत्रपाल सिंह की नियुक्ति पर सवाल खड़े कर रहे भाजपाई

भाजपा की तीन दिन पहले क्षेत्रीय कार्यकारिणी की सूची जारी की गई है। इसमें जिले के नेत्रपाल सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। नेत्रपाल के उपाध्यक्ष के नाम की घोषणा होते ही शिकायतों का दौर शुरू हो गया है। भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह का कहना है कि पहले वह नेत्रपाल सिंह के साथ साझेदारी में व्यापार करते थे। उनका 55 लाख रुपये का गबन नेत्रपाल सिंह ने कर लिया। इस पर उन्होंने 2021 में नेत्रपाल सिंह के विरुद्ध धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

साझेदार ने लिखाई थी 55 लाख रुपये के गबन की रिपोर्ट, ढाई माह तक जेल में रहे

इस मामले में पुलिस ने दिसंबर में ही उन्हें गिरफ्तार किया,वह ढाई माह तक जेल में रहे। उनका आरोप है कि नेत्रपाल अभी जमानत पर हैं और मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इसके बाद भी उन्हें पार्टी ने इतना महत्वपूर्ण पद दे दिया गया है। उन्होंने बताया कि इसकी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से शिकायत की गई है।

यह भी पढ़ें- Post Office Recruitment 2026 10वीं पास युवाओं के लिए बंपर नौकरियां, 24 हजार पदों पर भर्ती; ऐसे होगा चयन

यह भी पढ़ें- मुंबई में मजदूरी करते मिला आगरा का नेशनल प्लेयर, सिगरेट मिलने पर RSO की डांट; फिर शुरू हुई मिसिंग की कहानी

मेरी नियुक्त पार्टी नेतृत्व ने की है। जिन नरेंद्र सिंह ने मेरे ऊपर आरोप लगाए हैं, उन्होंने गलत तरीके से राजनीति से प्रेरित होकर मेरे विरुद्ध रिपोर्ट लिखाई थी। इस मामले में अभी कोर्ट में ट्रायल भी शुरू नहीं हुआ है। न्यायलय तय करेगा कि हम दोषी हैं या नहीं। मेरे द्वारा नरेंद्र सिंह के विरुद्ध इसी मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, इस मामले में उनके विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल है।

-

नेत्रपाल सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, भाजपा

नेत्रपाल सिंह को लेकर मेरे पास कोई शिकायत नहीं आई है। दोषी ठहराना या दोषमुक्त करना न्यायालय का काम है। नेत्रपाल पार्टी में उपाध्यक्ष बने रहेंगे।

-

पूरन सिंह लोधी, अध्यक्ष, ब्रज क्षेत्र, भाजपा