विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंबई में मजदूरी करते मिला आगरा का नेशनल प्लेयर, सिगरेट मिलने पर RSO की डांट; फिर शुरू हुई मिसिंग की कहानी

Published: Sun, 06 Sep 2026 08:15 AM (IST)Updated: Sun, 06 Sep 2026 11:52 AM (IST)

राष्ट्रीय टेबल टेनिस खिलाड़ी वंश, जो 31 जुलाई को आगरा के एकलव्य स्टेडियम से लापता हो गया था, उसे मुंबई में सकुशल बरामद कर लिया गया है।

वंश।

वंश।

HighLights

  1. राष्ट्रीय टेबल टेनिस खिलाड़ी वंश मुंबई में सकुशल बरामद

  2. हॉस्टल में सिगरेट मिलने पर डांट से डरकर भागा था

  3. मुंबई में मजदूरी कर रहा था, पुलिस ने वापस लाया

जागरण संवाददाता, आगरा। एकलव्य स्टेडियम के छात्रावास से 31 जुलाई को लापता हुए 17 वर्षीय टेबल टेनिस के राष्ट्रीय खिलाड़ी वंश को मुंबई में सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने उसे शनिवार को मुंबई से आगरा लेकर आई। पूछताछ में वंश ने बताया कि हॉस्टल में उसकी अलमारी से सिगरेट मिलने पर आरएसओ ने डांटा था, जिससे वह डर गया और भाग गया। मुंबई में वह मजदूरी कर रहा था। पुलिस को सीसीटीवी कैमरों और इंस्टाग्राम से वंश का सुराग मिला।

हास्टल के लाकर में सिगरेट मिलने पर आरएसओ के डांटने पर भागा था

शाहगंज के नगला छऊआ निवासी वंश सिंह 31 जुलाई की सुबह स्टेडियम के छात्रावास से गायब हो गया था। पुलिस के अनुसार वंश के लापता होने पर जांच के दौरान आगरा कैंट स्टेशन के सीसीटीवी कैमरों में उसकी फुटेज मिली। इसके बाद पुलिस ने रेलवे मार्ग और अन्य संभावित स्थानों के कैमरों की जांच की।

इंस्टाग्राम और सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को मिला सुराग

इस बीच, वंश ने अपने एक मित्र से फोन पर संपर्क किया और एक अन्य लड़के के मोबाइल से इंस्टाग्राम पर मैसेज किया। इस मैसेज से पुलिस को उसकी लोकेशन मुंबई में होने का पता चला। पुलिस की टीम तुरंत मुंबई पहुंची और वंश को सकुशल बरामद कर लिया।

यह भी पढ़ें- 10वीं पास युवाओं के लिए डाक विभाग में बंपर नौकरियां: 24 हजार पदों पर भर्ती, ऐसे होगा चयन

वंश ने दी जानकारी, कैसे-कैसे पहुंचा मुंबई 

वंश ने बताया कि वह ट्रेन से आगरा से मथुरा, फिर उज्जैन, नागदा और इंदौर होते हुए मुंबई पहुंचा। मुंबई में वह कुछ लड़कों के साथ रहकर मजदूरी करने लगा। अपर पुलिस उपायुक्त हिमांशु गौरव ने बताया कि वंश को सकुशल बरामद कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें- किरायेदार और नए परिवारों के सामने रसोई चलाने का संकट, देहरादून में 5 महीने से घरेलू LPG कनेक्शन बंद