मथुरा में B.Sc के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान, पीजी कमरे में मिला शव
छाता कस्बे में एक निजी यूनिवर्सिटी के बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र हेमंत कुमार ने अपने पीजी के कमरे में ...और पढ़ें
-1788838046849_m.webp)
सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
छाता में बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र ने की आत्महत्या।
पीजी के कमरे में फांसी पर लटका मिला छात्र का शव।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
जागरण संवाददाता, मथुरा। छाता कस्बे में सोमवार देर रात एक निजी यूनिवर्सिटी के बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र ने किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक कमरे से कोई हलचल नहीं होने पर मकान मालिक को शक हुआ। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो छात्र फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर स्वजन को सूचना दी है।
फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज थाना क्षेत्र के बहादुरपुर सराय मुरलीधर गांव निवासी सरनाम सिंह का 21 वर्षीय बेटा हेमंत कुमार छाता के एक निजी यूनिवर्सिटी में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह पढ़ाई के लिए छाता कस्बे में गोवर्धन चौराहे के पास पीजी में रह रहा था।
पीजी में रह रहे बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान
सोमवार रात करीब 10 बजे तक हेमंत के कमरे से कोई गतिविधि नहीं हुई। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो मकान मालिक को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। छाता थाना प्रभारी उमेश चंद त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने दरवाजा तोड़कर वाहर निकाला शव
पुलिस ने लोगों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ा। अंदर हेमंत का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य एकत्रित कराए। साथ हे स्वजन को सूचना दी।
यह भी पढ़ें- बागेश्वर में भारी बारिश से NH गरुड़ बंद: आधी रात से यातायात ठप, वाहनों की लंबी कतारें
यह भी पढ़ें- किरायेदार और नए परिवारों के सामने रसोई चलाने का संकट, देहरादून में 5 महीने से घरेलू LPG कनेक्शन बंद
थाना प्रभारी ने बताया प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। छात्र ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। मामले की जांच कर रही है।
