गोकुल में नंद उत्सव की धूम: श्रद्धालुओं ने लूटी लाला की 'छीछी', नंदभवन से निकली ठाकुरजी की शोभायात्रा
भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के बाद गोकुल में नंद उत्सव धूमधाम से मनाया गया, जिसमें नंदभवन से ठाकुरजी की शोभायात्रा ...और पढ़ें
HighLights
गोकुल में भगवान श्रीकृष्ण का नंद उत्सव धूमधाम से मना
नंदभवन से ठाकुरजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई
श्रद्धालुओं ने लाला की 'छीछी' पाने को उत्साह दिखाया
जागरण संवाददाता, मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के बाद अब ब्रज में नंद उत्सव की धूम है। जी गोकुल में कान्हा का बचपन गुजरा वहां शनिवार सुबह से नंद के आनंद भाई जय कन्हैया लाल की जयकारे गूंज रहे हैं।
शनिवार सुबह नंदभवन नंद किला में मंदिर के सेवायत पुजारी मथुरा दास ने ठाकुर जी आरती की। मंदिर परिसर से ठाकुरजी की शोभायात्रा निकली। नंदबाबा, मां यशोदा के स्वरूप भी सजधजकर निकले। खुदाबक्श की शहनाई ने मंत्रमुग्ध कर दिया।

गोकुल में नंद उत्सव मनाने पहुंचे श्रद्धालु।
गोकुल में नंदोत्सव की धूम, छाया उल्लास
डोला नंद नंदभवन से रतन चौक, गोकुल नाथ जी का मंदिर, राजा ठाकुर मंदिर, दाई वाला कुआं, होकर नंद चौक होते हुए रास चबूतरा पर पहुंचा। वहां ठाकुरजी को विराजमान कर नंदोत्सव मनाया गया। मंदिर के सेवायत पुजारी छनिया पंडित ने ठाकुर जी को झूला झुलाया, मंदिर के सेवायत पुजारियों ने लाला की छीछी लुटाई।

विभिन्न स्वरूप में आए बच्चे।
पुजारियों ने खूब लुटाए उपहार
हर श्रद्धालु छीछी पाने के लिए लालायित दिखाई दिया। छीछी दही और हल्दी का मिश्रण है, जिसे प्रसाद के रूप में लुटाया जाता है। पुजारियों ने उपहार भी खूब लुटाए।
यह भी पढ़ें- Janmashtami 2026: ब्रज में खुशी छाई, कान्हा के जन्म की बधाई... कृष्ण जन्माष्टमी का अद्भुत उल्लास
