गोरखपुर मेले में हुई मैनपुरी के युवक की हत्या, शव पहुंचा घर तो मच गया चीत्कार
गोरखपुर के खजनी में एक मेले के दौरान करहल, मैनपुरी के विवेक उर्फ आशू की चाकू मारकर हत्या कर दी ...और पढ़ें

मृतक के स्वजन, इंसेट में फाइल फोटो।
HighLights
गोरखपुर में मेले के दौरान करहल युवक की हत्या।
शराब के नशे में हुए विवाद में चाकू से हमला।
मृतक विवेक रक्षाबंधन के बाद झूला लगाने गया था।
जागरण संवाददाता, मैनपुरी। गोरखपुर के खजनी क्षेत्र के कोटही में पांच सितंबर की रात हुए विवाद के बाद करहल के युवक की चाकू से हमला बोल दिया। घायल अवस्था में उसे बीआरडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रविवार की सुबह उनकी मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार की सुबह इकलौते भाई का शव गांव पहुंचा तो स्वजन में चीख-पुकार मच गई। स्वजन ने आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
करहल कस्बा के मुहल्ला ओमनगर निवासी दयाशंकर का इकलौता 23 वर्षीय पुत्र विवेक उर्फ आशू कस्बा के ही निशांत उर्फ पिंकी के साथ मेलों में आसमानी झूला चलाने का काम करता था।
रक्षाबंधन त्योहार करने के बाद मेला झूला लगाने गया था मृतक
गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र के कोटही माता मंदिर परिसर में 26 अगस्त से लेकर तीन सितंबर तक मेले का आयोजन हुआ। जिसमें निशांत ने आसमानी झूला लगाया। रक्षाबंधन पर विवेक बहन ज्योति से राखी बंधवाने के बाद इटावा से ट्रेन में बैठकर गोरखपुर के लिए चला गया था। वहां मेले में पांच सितंबर की रात को विवेक अन्य साथियों के साथ खाना खा रहा था। तभी शराब के नशे में आए फर्रुखाबाद के थाना कायमगंज क्षेत्र के गंगा दरवाजा निवासी शिवम कौशल ने गालियां देना शुरू कर दीं। विरोध करने पर उसने चाकू से वार कर उसे लहूलुहान कर दिया।
सोमवार सुबह पहुंचा शव
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को बीआरडी कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह विवेक की मृत्यु हो गई। जानकारी पाकर स्वजन भी गोरखपुर के लिए रवाना हो गए थे। वहां पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने शिवम कौशल और उसके साथी के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली।
यह भी पढ़ें- Post Office Recruitment 2026 10वीं पास युवाओं के लिए बंपर नौकरियां, 24 हजार पदों पर भर्ती; ऐसे होगा चयन
घर में मच गई चीखपुकार
सोमवार की सुबह नौ बजे के करीब विवेक का शव घर पहुंचा तो स्वजन में चीख-पुकार मच गई। मृतक की बहन और पत्नी ने हत्यारे को कड़ी से कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग की है।
