मैनपुरी में 5.37 करोड़ से बनेंगी पांच नई ग्रामीण सड़कें, सफर होगा आसान
मैनपुरी में ग्रामीण आवागमन को सुगम बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग के 5.37 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। इसके तहत लगभग सात किमी ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
5.37 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से सड़कें बनेंगी।
लगभग सात किमी लंबी पांच नई ग्रामीण सड़कों का निर्माण होगा।
वर्षा उपरांत कार्य आरंभ होगा, ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा।
जागरण संवाददाता, मैनपुरी। ग्रामीण आवागमन को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से भेजे गए लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-तृतीय के प्रस्ताव को शासन ने स्वीकृति दे दी है। 5.37 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से लगभग सात किमी लंबी अलग-अलग सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। वर्षा उपरांत कार्य का आरंभ कराया जाएगा। सभी सड़कों को नए सिरे से बनाया जाएगा।
शासन स्तर से ग्रामीण क्षेत्र की सभी सड़कों को बेहतर बनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने अपने अधिकार क्षेत्र के मार्गों का सर्वे आरंभ करा दिया है। जिले में लोक निर्माण विभाग के तीन खंड संचालित हैं। निर्माण खंड-तृतीय के स्तर से पांच सड़कों का स्थलीय सत्यापन करने के बाद नव निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया था।
बारिश के बाद काम शुरू कराएगा विभाग
तैयार प्रस्ताव को शासन ने अपनी स्वीकृति प्रदान करते हुए इनके लिए 5.37 करोड़ रुपये से ज्यादा की धनराशि स्वीकृत की है। इनके निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। विभाग वर्षा काल के बाद निर्माण कार्य को आरंभ कराने की तैयारी कर रहा है।
इन मार्ग का होगा निर्माण
- पराहार से घाटमपुर तक 1.3 किमी लंबी सड़क के लिए 1.3 करोड़ रुपये से ज्यादा राशि दी गई है।
- जींगना से गमा देवी मंदिर वाया काली देवी मंदिर ईकरी तक एक किमी सड़क 75.35 लाख से बनेगी।
- रंपुरा से सराय लतीफपुर नहर पुल तक 1.1 किमी सड़क के लिए 88.78 लाख रुपये मिले हैं।
- प्रेमपुर से सीलमपुर तक 1.2 किमी निर्माण के लिए 97.22 लाख रुपये मिले हैं।
- उझइया फकीरपुर से झब्बलपुर गांव तक 2.3 किमी सड़क को 1.72 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं।
यह भी पढ़ें- गंगा घाट पर कांवड़ियों का 'महाकुंभ', बोल बम के जयकारों से गूंजी धर्मनगरी; हरिद्वार से अद्भुत PHOTOS
विभाग द्वारा ग्रामीण सड़कों को प्राथमिकता दी जा रही है। सभी पांच सड़कों को नए सिरे से बनवाया जाएगा। इससे क्षेत्रीय ग्रामीणों को बड़ा लाभ मिलेगा।
धनुषधारी, अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड-तृतीय, लोक निर्माण विभाग।