विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गंगा घाट पर कांवड़ियों का 'महाकुंभ', बोल बम के जयकारों से गूंजी धर्मनगरी; हरिद्वार से अद्भुत PHOTOS

Published: Mon, 10 Aug 2026 01:26 PM (IST)

हरिद्वार में डाक कांवड़ यात्रियों का भारी सैलाब उमड़ा है, विभिन्न राज्यों से शिवभक्त गंगाजल लेने पहुंचे हैं। पिछले 24 ...और पढ़ें

HighLights

  1. धर्मनगरी हरिद्वार में डाक कांवड़ यात्रियों का उमड़ा भारी सैलाब

  2. पिछले 24 घंटे में सवा करोड़ से अधिक कांवड़ यात्री रवाना

  3. बारिश के बावजूद शिवभक्तों का जोश और आस्था बरकरार रही

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। धर्मनगरी में डाक कांवड़ यात्रियों का सैलाब उमड़ा है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान समेत विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में शिवभक्त हरिद्वार पहुंचे हैं। दिल्ली हाईवे से लेकर गंगा घाटों तक बोल बम, बम-बम के जयकारे गूंज रहे हैं।

haridwar ganga 1

हर की पैड़ी पर गंगा स्नान के लिए उमड़ी भीड़।

आस्था का अद्भुत नजारा 

haridwar ganga 2

आस्था का अद्भुत नजारा हरिद्वार के गंगा घाट पर देखने को मिला।

बारिश में भी कम नहीं हुई आस्था 

haridwar shivbhakt 3

हाईवे पर डाक कांवड़ का यह नजारा ऐसा प्रतीत हो रहा है, मानो हरिद्वार से दिल्ली की ओर गंगा के साथ एक समानांतर धारा बह रही हो। बारिश में भी जोश कम नहीं हुआ।

गंगा जल लेने के लिए उमड़ी भारी भीड़  

haridwar ganga 4

गंगा के घाट पर कांवड़ यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।  

haridwar ganga 5

हाईवे के एक हिस्से में भगवा झंडों से सजे डाक कांवड़ और बाइकर्स कांवड़ यात्री भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। 

 haridwar ganga 6

 गंगा घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब।

haridwar ganga 7

 हर की पैड़ी पर गंगाजल लेने के लिए पहुंचे श्रद्धालु।

haridwar ganga 9

हरिद्वार से गंगा जल लेकर लौटने का सिलसिला भी जारी है। पिछले 24 घंटे में करीब सवा करोड़ से ज्यादा कांवड़ यात्रियों की रवानगी हो चुकी है। इसके साथ ही मेले में हरिद्वार पहुंचने वाले कांवड़ यात्रियों का कुल आंकड़ा भी चार करोड़ के पास पहुंच गया है।