मैनपुरी: कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जे को लेकर भिड़े दो पक्ष, लाठी-डंडे चलने में तीन घायल
इस मारपीट में तीन लोग घायल हो गए, जिनका मेडिकल कराया गया है। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी प्रसारित हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ...और पढ़ें

झगड़े के दौरान लोग। वीडियो की तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, मैनपुरी। एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव सगामई में कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जे को लेकर शनिवार की सुबह दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी प्रसारित हुआ। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
भूमि पर कब्जे की बात कहकर देने लगे गाली
गांव सगामई निवासी जाहिद अली और उनके पिता तुकर अली शनिवार सुबह लगभग 10 बजे कब्रिस्तान की भूमि पर ई-रिक्शा खड़ा करके कबाड़ लाद रहे थे। तभी वहां पहुंचे मकसद अली ने भूमि पर कब्जे की बात कही। इसे लेकर दोनों के बीच गाली गलौज होने लगी। शोर सुनकर मकसद के परिवार की ही संध्या, अरशद, बंदे अली, राहिब, सबी, हीरो और एहसान अली भी आ गए।
घटना में दोनों पक्षों के बीच जमकर चले लाठी और डंडे
दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी और डंडा चलने लगे। इस बीच किसी ने घटना का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। मारपीट में मकसद, संध्या और जाहिद घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का सीएचसी जागीर पर मेडिकल कराया।
एलाऊ एसओ अवनीश त्यागी ने बताया कि घायलों का मेडिकल कराया गया है। मामले की जांच कर विवाद करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें- बराती और बैंड-बाजा वालों को भी हो सकती है सजा, इन नंबरों पर करें बाल विवाह की शिकायत