Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बराती और बैंड-बाजा वालों को भी हो सकती है सजा, इन नंबरों पर करें बाल विवाह की शिकायत  

    Updated: Sun, 19 Apr 2026 02:28 PM (IST)

    मधेपुरा के सिंहेश्वर में अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा आयोजित इस पहल में पुजारि ...और पढ़ें

    बाल विवाह की सांकेतिक फोटो

    बाल विवाह की सांकेतिक फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, सिंहेश्वर (मधेपुरा)। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर बाल विवाह की घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से बाबा सिंहेश्वरनाथ मंदिर परिसर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    महिला एवं बाल विकास निगम व जिलाधिकारी अभिषेक रंजन के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंदिर के पुजारियों एवं ग्रामीणों के साथ बैठक कर बाल विवाह नहीं करने का अनुरोध किया गया।

    साथ ही लोगों से अपील की गई कि यदि कहीं भी बाल विवाह की सूचना मिले तो तत्काल हेल्पलाइन नंबर 181 एवं 1098 पर जानकारी दें।

    डीपीओ सह नोडल पदाधिकारी सीमा कुमारी ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति आम जनमानस को जागरूक करना और इसके दुष्परिणामों की जानकारी देना है।

    बाल विवाह न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास पर भी गंभीर प्रभाव डालता है। इसे लेकर अक्षय तृतीया के अवसर पर जिले के सभी प्रखंडों में ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

    बारात में शामिल सभी लोग दंड के भागीदार

    जिला मिशन समन्वयक मु. इमरान आलम ने कहा कि बाल विवाह एक अभिशाप है। बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के तहत इस अपराध में शामिल बैंड-बाजा, बराती और सराती सभी दंड के भागीदार होते हैं। इस अधीनियम के तहत दो वर्ष का सश्रम कारावास या एक लाख रुपये तक का जुर्माना अथवा दोनों का प्रविधान है।

    केंद्र प्रशासक कुमारी शालिनी ने वन स्टाप सेंटर एवं 181 महिला हेल्पलाइन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में भी जागरूक किया गया।

    हेल्पलाइन पर काल कर किसी भी संकटग्रस्त बच्चे, बाल श्रम, बाल विवाह या शोषण की सूचना दी जा सकती है। बाल विवाह की रोकथाम के लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर सामूहिक प्रयास करना होगा।

    इस मौके पर लैंगिक विशेषज्ञ राजेश कुमार, मुमताज आलम, परामर्शी संगीता सिंह, लेखा सहायक नव्या भारती, रोशन, एएनएम संगीता, क्रेच वर्कर प्रियंका कुमारी, सहायक क्रेच वर्कर रीना कुमारी समेत कई पुजारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें- राहुल-तेजस्‍वी की बहन और अखिलेश की पत्नी…; CM सम्राट चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला

    यह भी पढ़ें- बक्सर के रेल यात्रियों के लिए बड़ी अपडेट; पैसेंजर ट्रेन रद, एक्सप्रेस का रूट बदला