महोबा में पानी भरे गड्ढे में डूबने से तीन चचेरे भाई-बहनों की मौत, नहाते समय हुआ हादसा
महोबा के चरखारी थाना क्षेत्र के रिवई गांव में एक गड्ढे में डूबने से 15 वर्षीय प्रिंस, 11 वर्षीय रोशनी ...और पढ़ें
HighLights
महोबा के रिवई गांव में तीन बच्चों की दुखद मौत
राजकीय माडल इंटर कालेज के पीछे गड्ढे में डूबे
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर, आगे की कार्रवाई जारी
जागरण संवाददाता, महोबा। महोबा के चरखारी क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में तीन मासूमों की मौत हो गई। पानी भरे गड्ढे में नहाने गए 15 वर्षीय किशोर समेत तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। देर शाम तलाश के दौरान एक-एक कर तीनों के शव बाहर निकाले गए।
पानी भरे गड्ढे में नहाने गए किशोर समेत तीन की डूबने से मौत हो गई। पहले किशोर को बाहर निकाला गया और इसके करीब आधा घंटे बाद दोनों बच्चों के शव बरामद हुए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की है। घटना से दिवंगत के स्वजन बदहवास हैं।
तीनों प्राथमिक विद्यालय के छात्र थे। ग्रामीणों में चर्चा है कि तीनों मछली पकड़ने रोजाना वहां पर जाते थे। एसपी शशांक सिंह का कहना है कि तीनों की मृत्यु हो गई है। घटना के कारणों की जांच और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

प्रिंस की फाइल फोटो।
थाना चरखारी के ग्राम रिवई निवासी 15 वर्षीय प्रिंस पुत्र मनोज अहिरवार, 11 वर्षीय रोशनी पुत्री जियालाल व 10 वर्षीय अंशुल पुत्र खलक अहिरवार रविवार की दोपहर घरों से गांव स्थित पं दीनदयाल उपाध्याय राजकीय माडल इंटर कालेज के पीछे बने गड्ढे में भरे पानी में नहाने गए थे।
देर शाम तक तीनों लौटकर नहीं आए तो स्वजन ने खोजबीन शुरू की। लेकिन तीनों का कुछ पता नहीं चल सका। रात्रि करीब सवा 9 बजे प्रिंस का शव उतराता मिला तो ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
थानाध्यक्ष चरखारी राहुल मिश्रा मौके पर पहुंचे और प्रिंस को स्थानीय गोताखोरों की मदद से बाहर निकलवाकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी भेजा। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद रेस्क्यू शुरू किया गया तो रोशनी व अंशुल को भी बाहर निकाला गया। उन्हें भी अस्पताल लाने पर मृत घोषित कर दिया गया। मौके पर एसडीएम चरखारी अवनीश कुमार तिवारी व सीओ दीपक दुबे ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। हालांकि ग्रामीणों में चर्चा है कि तीनों बच्चे रोजाना वहां पर मछली पकड़ने जाते थे।
एसपी शशांक सिंह ने बताया कि तीनों की मौत हुई है। आगे की कार्रवाई और जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- Kanpur House Collapse: फावड़े से खोदता रहा भतीजा, एक-एक कर निकले अपनों के 4 शव
