यूपी रोडवेज को मिलेंगे 20 नए संविदा चालक, कैंप लगाकर होगी भर्ती
उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग महराजगंज में 20 संविदा बस चालकों की भर्ती करेगा। चालकों की कमी दूर करने के लिए जून में विशेष भर्ती शिविर आयोजित होंगे। ...और पढ़ें
-1780481679050_m.webp)
HighLights
20 संविदा बस चालकों की होगी भर्ती।
महराजगंज में जून में लगेंगे भर्ती शिविर।
सुबह 10 से शाम 5 बजे तक चयन प्रक्रिया।
जागरण संवाददाता, महराजगंज। रोडवेज बस चालकों की कमी दूर करने के लिए परिवहन विभाग द्वारा विशेष भर्ती शिविर आयोजित किए जाएंगे। निर्धारित तिथियों पर महराजगंज, निचलौल और सिसवा बस स्टेशनों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इस शिविर के माध्यम से 20 संविदा चालकों की भर्ती की जाएगी।
एआरएम सर्वजीत वर्मा ने बताया कि भर्ती शिविर 4 एवं 19 जून को महराजगंज बस स्टेशन, नौ एवं 24 जून को निचलौल बस स्टेशन, 12 एवं 27 जून को सिसवा बाजार तथा 16 एवं 30 जून को पनियरा में आयोजित होंगे।
सभी शिविरों का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसके अलावा डिपो कार्यशाला महराजगंज में प्रत्येक कार्य दिवस पर भी भर्ती प्रक्रिया संचालित की जाएगी।
भर्ती प्रक्रिया में पात्रता, ड्राइविंग अनुभव और आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि संविदा आधार पर होने वाली यह भर्ती बस संचालन को सुचारु बनाने और यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने में सहायक होगी।
यह भी पढ़ें- दिल्ली से नेपाल जा रही थी शराब, गोरखपुर में तीन तस्कर गिरफ्तार