Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली से नेपाल जा रही थी शराब, गोरखपुर में तीन तस्कर गिरफ्तार

    Updated: Wed, 03 Jun 2026 01:59 PM (IST)

    पुलिस ने गोरखपुर में नेपाल जा रही शराब की बड़ी खेप पकड़ी, जिसमें 552 बोतल अंग्रेजी शराब और नेपाली मुद्रा बरामद हुई। बाराबंकी और नेपाल के तीन तस्करों क ...और पढ़ें

    गीडा पुलिस को कार से मिली 552 बोतल शराब,35 हजार नेपाली मुद्रा। सांकेतिक तस्वीर

    गीडा पुलिस को कार से मिली 552 बोतल शराब,35 हजार नेपाली मुद्रा। सांकेतिक तस्वीर

    HighLights

    1. गोरखपुर में 552 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ तीन तस्कर पकड़े गए।

    2. बाराबंकी और नेपाल के तस्करों को नेपाली मुद्रा सहित गिरफ्तार किया।

    3. दिल्ली से लाई गई शराब नेपाल में ऊंचे दामों पर बेची जाती थी।

    जागरण संवाददाता, सहजनवा, (गोरखपुर)। पुलिस ने शराब तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए आर्टिगा कार से 552 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। बाराबंकी व पोखरा(नेपाल) के रहने वाले तीन तस्करों को गिफ्तार कर उनके पास से 35,545 नेपाली मुद्रा भी बरामद की। जालसाजी व 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर गीडा थाना पुलिस ने मंगलवार को दोपहर बाद आरोपितों को न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।

    प्रभारी निरीक्षक गीडा अश्वनी पांडेय ने बताया कि सोमवार देर रात हाईवे के रास्ते शराब तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर नौसढ़ चौकी क्षेत्र के बाघागाड़ा के पास लखनऊ की ओर से आ रही आर्टिगा कार को रोककर तलाशी ली तो उसमें 552 बोतल अंग्रेजी शराब (रम) और 35,545 नेपाली मुद्रा बरामद हुई। कार सवार बाराबंकी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के धमेड़ी गांव निवासी विनय कुमार,नेपाल के कास्की जिला स्थित पोखरा निवासी मोहन प्रसाद गुरुंग व नारायण सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

    जांच में पता चला कि बरामद आर्टिगा कार गोरखपुर के उरुवा क्षेत्र निवासी कमलेश की है। पूछताछ में जानकारी मिली कि वाहन को बाराबंकी निवासी विनय कुमार ने किराये पर लिया था और उसी के माध्यम से शराब की खेप नेपाल पहुंचाई जा रही थी। सीओ गीडा योगेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपितों से पूछताछ में पता चला कि शराब की खेप महराजगंज जिले के रास्ते नेपाल सीमा तक पहुंचाई जाती थी।

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर MMUT के तीन शोधार्थियों को अंतरराष्ट्रीय पोस्ट-डॉक्टोरल फेलोशिप, कड़ी मेहनत का आया परिणाम

    वहां से सीमा पार कर पोखरा पहुंचायी जाती। नेपाल में ठंड के मौसम में भारतीय रम की मांग काफी अधिक रहती है। पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोग भी ऊंची कीमत पर इसे खरीदते हैं।

    इसी वजह से वे दिल्ली और उत्तर प्रदेश के अन्य शहरों से शराब खरीदकर नेपाल पहुंचाते थे, जहां उसे अधिक दामों पर बेचा जाता है। शराब की खरीद कहां से की गई और नेपाल तक पहुंचाने में किन-किन लोगों की भूमिका है इसकी जांच चल रह है। जल्द ही पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा।

    खबरें और भी