Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    किसानों को फॉर्मर आईडी कार्ड बनवाना अनिवार्य, 15 अप्रैल तक जरूर करा लें रजिस्ट्री

    Updated: Fri, 10 Apr 2026 04:48 PM (IST)

    कृषि एवं राजस्व विभाग द्वारा एग्रीस्टैक योजना के तहत किसानों के पहचान पत्र (फार्मर आईडी) बनाए जा रहे हैं। 15 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाकर गांव-गांव मे ...और पढ़ें

    किसान को फॉर्मर आईडी कार्ड बनवाना अनिवार्य।

    किसान को फॉर्मर आईडी कार्ड बनवाना अनिवार्य।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, पुरैना। कृषि एवं राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त रूप से भारत सरकार की एग्रीस्टैक योजना के तहत प्रदेश में किसानों के पहचान पत्र (फार्मर आईडी) बनाए जा रहे हैं। 15 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाकर गांव-गांव में कैंप किए जा रहे हैं।

    घुघली क्षेत्र के बरवा चमैनिया में चार दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया, जो नौ अप्रैल तक चला। कैंप में एडीओ कृषि रक्षा केदारनाथ द्विवेदी एवं सचिव रंगपाल चौधरी की उपस्थिति में किसानों के किसान आईडी कार्ड बनाए गए।

    अधिकारियों ने बताया कि किसान आईडी कार्ड के माध्यम से किसानों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं आसान तरीके से मिल सकेगा। एक ही आईडी से विभिन्न सुविधाओं का लाभ लिया जा सकेगा।

    साथ ही न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल बेचने में सुविधा होगी और कल्याणकारी योजनाओं में प्राथमिकता भी मिलेगी। किसान आईडी कार्ड न होने पर किसानों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

    सहकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाएगा, सब्सिडी पर खाद, बीज व दवाएं नहीं मिलेंगी और खरीद केंद्रों पर फसल बेचने में भी कठिनाई हो सकती है। अधिकारियों ने किसानों से कहा कि वे अंतिम तिथि 15 अप्रैल है। उससे पहले अपना किसान आईडी कार्ड अवश्य बनवा लें।

    इस दौरान पंचायत सहायक पूर्णिमा चौधरी, ग्राम रोजगार सेवक शिल्पी राय, किसान संजय राय, दया शंकर मिश्र, रामचंद्र राय, जलालुद्दीन, इंद्रावती, गायत्री, प्रभावती सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें- यूपी में बेरोजगारों को मिलेगा पांच लाख तक ब्याज मुक्त कर्ज, उद्योग लगाने पर 10 प्रतिशत की सब्सिडी

    यह भी पढ़ें- अंबेडकरनगर के 27 हजार किसान सरकारी योजनाओं से हो सकते हैं वंचित, 15 अप्रैल तक कराएं फार्मर रजिस्ट्री