Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नेपाल में सोना चोरी के आरोपी चार पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार, विदेशी मुद्रा बरामद; कपिलवस्तु पुलिस को मिली रिमांड

    Updated: Tue, 21 Apr 2026 09:46 AM (IST)

    नेपाल में सोना चोरी के आरोप में चार पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार किए गए हैं। ये गिरफ्तारियां हवाई अड्डे पर हुईं और इन पर भारतीय सीमा से सटे जिलों में चो ...और पढ़ें

    जिला पुलिस कार्यालय कपिलवस्तु।

    जिला पुलिस कार्यालय कपिलवस्तु।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र (भैरहवा)। सोना चोरी की बढ़ती घटनाओं के बीच नेपाल पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह पर विभिन्न जिलों में सोने के आभूषण चोरी करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, गिरोह की गतिविधियां भारतीय सीमा से सटे कपिलवस्तु, सुनसरी, मोरंग, रुपंदेही और चितवन सहित कई क्षेत्रों में फैली हुई थीं।

    हवाई अड्डे से दबोचे गए आरोपित, लाखों की विदेशी मुद्रा और मोबाइल बरामद

    कपिलवस्तु पुलिस को पहले स्थानीय नागरिकों और सराफा व्यवसायियों से शिकायत मिली थी कि दो अज्ञात महिलाएं सोने-चांदी की दुकानों में पहुंचकर दुकानदारों को झांसे में लेकर आभूषण चोरी कर फरार हो जाती हैं। सूचना के आधार पर चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पाकिस्तान के फैसलाबाद की रहने वाली बीबी कलसूम और शबाना को गिरफ्तार किया गया था।

    भारतीय सीमा से सटे जिलों में सक्रिय था पाकिस्तानी चोरों का गिरोह

    कपिलवस्तु पुलिस के सूचना अधिकारी रिपेंन्द्र कुमार सिंह के मुताबिक प्रारंभिक पूछताछ और तकनीकी जांच के आधार पर इस गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने 18 अप्रैल को काठमांडू स्थित त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से पाकिस्ताना फैसलाबाद निवासी इरफान अली और सैफ उर रहमान को गिरफ्तार किया।

    आठ दिन की रिमांड पर चाराें आरोपित

    पुलिस का कहना है कि यह गिरोह सुनियोजित ढंग से काम करता था । पुलिस ने चारों आरोपितों को न्यायालय में प्रस्तुत किया। जहां से आठ दिनों का रिमांड पर लेकर पूछताछ में जुटी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Weather Today: यूपी में भीषण गर्मी! मौसम विभाग का 5 दिन लू का अलर्ट जारी, रातें भी होंगी गर्म