Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Weather Today: यूपी में भीषण गर्मी! मौसम विभाग का 5 दिन लू का अलर्ट जारी, रातें भी होंगी गर्म

    Updated: Tue, 21 Apr 2026 07:20 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। ...और पढ़ें

    UP Weather: गर्मी से बचाव कर निकलते राहगीर। जागरण

    UP Weather: गर्मी से बचाव कर निकलते राहगीर। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। UP Weather: पिछले चार-पांच दिनों से पूरब से पश्चिम तक भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। दिन में तेज धूप होने से आसमान से आग बरस रही है तो रात का भी तापमान लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है।

    राजधानी समेत प्रदेशभर में लू चलने का अलर्ट

    लखनऊ में दिन का पारा 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रात का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। फिलहाल, अभी इस सप्ताह गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार से अगले पांच दिन यानि शनिवार तक राजधानी समेत प्रदेशभर में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। 

    छह जिलों में रातें बेहद गर्म होंगी

    वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, मंगलवार को बुंदेलखंड और दक्षिणी इलाकों के 11 जिलों में हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है। पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर जैसे छह जिलों में बेहद गर्म रातें होंगी।

    लगातार दूसरे दिन प्रयागराज सबसे गर्म जिला

    • रविवार को 44.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ प्रयागराज प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा।
    • सोमवार को भी यहां गर्मी का सितम जारी रहा और दिन का पारा लगातार दूसरे दिन 44.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 44 डिग्री के साथ वाराणसी प्रदेश में दूसरे नंबर पर रहा।
    • सुल्तानपुर में अधिकतम तापमान 43.3 दर्ज किया गया।
    • इटावा में 27.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रात रही।

    मौसम विभाग के मुताबिक, तापमान लगातार बढ़ रहा है और 25 से अधिक जिलों में 40 डिग्री सेल्सियस के पार हो चुका है। शुष्क पछुआ हवा और मौसम के प्रभाव से लू स्थिति बनी रहेगी। अगले चार-पांच दिन मौसम सूखा रहेगा। कई जगह दिन में लू और रात में भी ज्यादा गर्मी पड़ने के पूर्वानुमान हैं।

    खबरें और भी

    garmi gr

    धूप से बचाव के लिए सिर ढंके युवतियां।

    लू के प्रमुख लक्षण

     

    • तेज बुखार और शरीर का अत्यधिक गर्म होना
    • सिरदर्द और चक्कर आना
    • उल्टी या मितली
    • कमजोरी और बेहोशी
    • त्वचा का सूखा और लाल होना

    लू लगने पर क्या करें?

    1. मरीज को ठंडी और छायादार जगह पर ले जाएं
    2. शरीर पर ठंडे पानी की पट्टियां रखें
    3. ओआरएस या नमक-शक्कर का घोल पिलाएं
    4. हालत गंभीर होने पर तुरंत अस्पताल ले जाएं

    भीषण गर्मी और लू से बचाव के लिए इन बातों का ध्यान रखें

    लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के जनरल मेडिसिन विभाग में एडिशनल प्रो. डॉक्टर मृदु सिंह का कहना है कि इस मौसम में बच्चे, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाएं अतिरिक्त सावधानी बरतें। यह स्थिति शरीर के तापमान को खतरनाक स्तर तक बढ़ा सकती है और समय पर ध्यान न देने पर यह जानलेवा भी साबित हो सकती है। लू तब लगती है जब शरीर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक हो जाता है और शरीर खुद को ठंडा करने में असमर्थ हो जाता है।

    दोपहर 12 से तीन बजे तक बाहर निकलने से बचें

    डॉक्टर का कहना है कि तेज धूप, गर्म हवा, पानी की कमी और लंबे समय तक बाहर रहने से बीमारी होने का खतरा बढ़ता है। खासकर, दोपहर 12 से तीन बजे तक बाहर निकलने से बचें। यदि जरूरी हो तो सिर ढककर और हल्के रंग के कपड़े पहनकर ही बाहर निकलें। छाता, टोपी या गमछा का इस्तेमाल करें और आंखों को बचाने के लिए धूप का चश्मा पहनें।

    हत्का और सुपाच्य भाेजन करें

    डॉक्टर मृदु सिंह का कहना है कि इस मौसम में हल्का और सुपाच्य भोजन करें। ताजे मौसमी फल, तरबूज, खीरा व ककड़ी शरीर को ठंडक देते हैं। इसके अलावा पानी के अलावा भी पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ जैसे- सत्तू, छाछ, नारियल पानी और नींबू पानी का सेवन खुद करें और बच्चों को भी दें। 40 से अधिक तापमान होने पर ठंडी जगह पर रहें, पंखे या कूलर का उपयोग करें और दो बार नहाएं।

    यह भी पढ़ें- UP Weather: लू के प्रकोप को देखते हुए मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, बचाव के उपाय बताए